26 मई से फिर होगी शुरू होगी दिल्ली-केलांग-लेह बस सेवा, HRTC ने यात्रियों व पर्यटकों को दी बड़ी राहत

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

एचआरटीसी की बहुप्रतीक्षित दिल्ली-केलांग-लेह बस सेवा 26 मई 2026 से दोबारा आरंभ होने जा रही है। क्षेत्रीय प्रबंधक अंशित शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण लाहौल-स्पीति द्वारा केलांग-लेह मार्ग को सभी प्रकार के वाहनों की आवाजाही के लिए खोल दिया गया है। आवश्यक औपचारिकताएं पूरी होने के बाद एचआरटीसी केलांग इकाई ने इस बस सेवा को फिर से शुरू करने का निर्णय लिया है।

गौरतलब है कि भारी बर्फबारी और प्रतिकूल मौसम के कारण सर्दियों में इस बस सेवा को बंद कर दिया गया था। अब मार्ग बहाल होने के बाद पर्यटकों और स्थानीय लोगों को एक बार फिर सीधी बस सेवा की सुविधा मिलेगी।

क्षेत्रीय प्रबंधक अंशित शर्मा ने बताया कि यह बस सेवा राष्ट्रीय राजमार्ग-03 पर स्थित कई प्रमुख पर्यटन स्थलों और ऊंचे दर्रों से होकर संचालित की जाएगी। यात्रा के दौरान बस जिस्पा, दारचा, जिंगजिंग बार, बारालाचा ला, भरतपुर, सरचू, गाटा लूप्स, नकी ला पास, तंगलंग ला, रुम्तसे और उपशी जैसे महत्वपूर्ण स्थलों से होकर लेह पहुंचेगी। यह मार्ग अपने प्राकृतिक सौंदर्य और रोमांचक सफर के लिए देश-विदेश के पर्यटकों में काफी लोकप्रिय माना जाता है।

एचआरटीसी द्वारा जारी जानकारी के अनुसार दिल्ली से लेह तक की कुल दूरी लगभग 990 किलोमीटर है और यात्रा का किराया 1839 रुपये निर्धारित किया गया है। यात्रियों की सुविधा के लिए ऑनलाइन बुकिंग की व्यवस्था भी एचआरटीसी के पोर्टल पर उपलब्ध करवाई गई है।

निर्धारित समय के अनुसार बस दिल्ली से दोपहर 12:10 बजे रवाना होगी। इसके बाद बस अंबाला कैंट, चंडीगढ़, मंडी, कुल्लू, मनाली होते हुए प्रातः 5:30 बजे केलांग पहुंचेगी और अगले दिन शाम 7:00 बजे लेह पहुंचेगी। वापसी यात्रा में बस लेह से सुबह 3:30 बजे रवाना होकर शाम 4:30 बजे केलांग पहुंचेगी।

इसके अलावा एचआरटीसी केलांग इकाई ने चंडीगढ़ बस सेवा का संचालन भी पुनः शुरू कर दिया है। एचआरटीसी प्रबंधन ने यात्रियों और पर्यटकों से यात्रा से पहले मौसम और मार्ग की स्थिति की जानकारी लेने तथा सुरक्षित यात्रा के लिए जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की है।

--Advertisement--
--Advertisement--

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

गर्मियों में ‘छीछा’ नहीं खाया तो क्या खाया, लाजवाब है हिमाचल की यह चटनी

हिमखबर डेस्क आम का सीजन है और गर्मियां चरम पर हैं।...

तो गांव में कोई कुंवारा नहीं रहता…पंचायत चुनावों के बीच सामने आई नौजवानों की टीस

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में इन दिनों पंचायत चुनावों का शोर...