फिर विवादों में उत्तर भारत की इकलौती गर्ल्स यूनिवर्सिटी बडू साहिब, बाथरूम में छात्रा का वीडियो बनने से हड़कंप

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जनपद के राजगढ़ उपमंडल स्थित एटर्नल यूनिवर्सिटी बडू साहिब एक बार फिर विवादों में आ गई है। कुछ महीने पहले हॉस्टल मेस में कथित रूप से कीड़ों वाला खाना परोसे जाने के मामले के बाद अब विश्वविद्यालय में छात्राओं की सुरक्षा और निजता को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

जानकारी के अनुसार, विश्वविद्यालय प्रबंधन द्वारा गर्ल्स हॉस्टल के शौचालय में सफाई कर्मी द्वारा वीडियो बनाये गए। हॉस्टल के शौचालय से छात्राओं के वीडियो बनाने की भनक लगते ही गर्ल्स हॉस्टल परिसर में हड़कंप मच गया और छात्राओं ने मामले को लेकर नाराजगी जताई।

हालांकि,आधिकारिक तौर पर यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि वीडियो किस परिस्थिति में बनाए गए और उनका दुरुपयोग हुआ या नहीं, लेकिन छात्राओं के बीच भारी चिंता का माहौल बना हुआ है। बताया जा रहा है कि सफाई कर्मी द्वारा मोबाइल से वीडियो डिलीट कर दिए गए थे, मगर आशंका जताई जा रही है कि डिलीट करने से पहले वीडियो कहीं और फॉरवर्ड किए जा चुके थे।

सूत्रों के अनुसार, मामले को शुरुआती स्तर पर प्रबंधन द्वारा मामले को आनन-फानन में बैठक बुलाई गई। सूचना मिलने के बाद करीब ढाई घंटे बाद बढ़ते विरोध के बाद शुक्रवार दोपहर विश्वविद्यालय प्रबंधन ने पच्छाद पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी गई।

मजदूरों के मोबाइल फ़ोन जब्त करने की भी सूचना है। जानकरी यह भी है कि झारखंड का रहने वाला आरोपी मौके से फरार होने की फ़िराक में था लेकिन छात्राओं ने उसे दबोच लिया और धुनाई के बाद पुलिस के हवाले कर दिया गया। घटना के बाद सबसे बड़ा सवाल छात्राओं की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर उठ रहा है।

उत्तर भारत की एकमात्र गर्ल्स यूनिवर्सिटी होने का दावा करने वाले संस्थान में बाहरी मजदूरों को गर्ल्स हॉस्टल क्षेत्र में तैनात करते समय सुरक्षा के अतिरिक्त इंतजाम क्यों नहीं किए गए? मजदूरों के मोबाइल पहले ही सुरक्षा कर्मियों के पास जमा करवाए जा सकते थे और उन पर निगरानी भी रखी जा सकती थी।

खबर लिखे जाने तक पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई थी। पुलिस अधीक्षक सिरमौर ने कहां कि ममले की जांच जारी है। टीम मौके पर तहकीकात कर रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

प्रार्थना सभा में छात्रा और छात्र को थप्पड़ मारने का आरोप, सरकारी स्कूल के प्रधानाचार्य पर केस दर्ज

हिमखबर डेस्क शिमला जिले के एक सरकारी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय...

कसौली में सात फेरों का खौफनाक अंत, पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर मार डाला पति, शव झाडिय़ों में फेंका

हिमखबर डेस्क सोलन जिला के कसौली विधानसभा क्षेत्र में रिश्तों...

हिमाचल में एक और छात्र ने की आत्महत्या, मानसिक और शारीरिक प्रताडऩा से टूट गया नौवीं का स्टूडेंट

हिमखबर डेस्क खुंडिया थाना क्षेत्र के गांव ठम्बा के 14 वर्षीय...