सऊदी अरब से लौट रहे युवक से लूटपाट, दिल्ली से हिमाचल आ रहा था, बस में बेहोशी की हालत में मिला

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

विदेश से अपने घर लौट रहे युवक के साथ रास्ते में लूटपाट हुई है। सऊदी अरब में नौकरी कर रहे ऊना जिले के फतेहपुर निवासी युवक को दिल्ली से हिमाचल लौटते समय कथित तौर पर नशीला पदार्थ पिलाकर लूट लिया गया।

युवक बस में बेहोशी की हालत में मिला, जिसके बाद उसे उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में भर्ती करवाया गया। युवक के पास मौजूद पासपोर्ट, बैग और अन्य जरूरी सामान गायब बताए जा रहे हैं।

परिजनों ने आशंका जताई है कि अज्ञात लोगों ने उसे निशाना बनाकर पहले नशीला पदार्थ पिलाया और फिर सामान लेकर फरार हो गए। घटना के सामने आने के बाद पुलिस प्रशासन हरकत में आया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

युवक के पूरी तरह होश में आने के बाद ही घटना से जुड़ी कई अहम जानकारियां सामने आने की उम्मीद जताई जा रही है। दरअसल, सतनाम सिंह करीब साढे तीन साल के बाद सऊदी अरब से घर लौट रहे थे और उन्हें बेहोशी की हालत में बरामद किया गया है। फिलहाल क्षेत्रीय अस्पताल में उपचार चल रहा है।

फतेहपुर निवासी सतनाम सिंह पिछले करीब साढ़े तीन वर्षों से सऊदी अरब में ऑपरेटर के पद पर कार्यरत थे। गुरुवार शाम करीब साढ़े सात बजे वह सऊदी अरब से दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचा। इसके बाद वह बस के माध्यम से अपने घर लौटने के लिए रवाना हुआ।

बताया जा रहा है कि दिल्ली से नंगल के बीच सफर के दौरान किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसे नशीला पदार्थ पिला दिया। कुछ देर बाद युवक की हालत बिगडऩे लगी और वह बस में ही बेसुध हो गया।

बस में मौजूद यात्रियों ने जब युवक की हालत गंभीर देखी तो इसकी सूचना बस कंडक्टर को दी गई। बाद में इस बारे में युवक के परिजनों को भी अवगत करवाया गया।

अभी पूरी तरह होश नहीं आयाः पत्नी

सूचना मिलते ही परिजन नंगल पहुंचे और युवक को बेहोशी की हालत में उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना लेकर आए, जहां चिकित्सकों की निगरानी में उसका इलाज चल रहा है।परिजनों के अनुसार युवक के पास मौजूद पासपोर्ट, बैग और अन्य जरूरी सामान गायब है।

इससे आशंका जताई जा रही है कि नशीला पदार्थ पिलाने के बाद उसके साथ लूटपाट की गई। युवक की पत्नी प्रवीण कुमारी ने बताया कि सतनाम अभी पूरी तरह होश में नहीं आया है।उसके बयान के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि उसके पास से कितना सामान और नकदी गायब हुई है।

घटना की जानकारी मिलने के बाद विधायक सतपाल सिंह सत्ती भी क्षेत्रीय अस्पताल ऊना पहुंचे और पीडि़त युवक का हालचाल जाना। उन्होंने चिकित्सकों से युवक की स्थिति की जानकारी ली तथा पुलिस प्रशासन से मामले की गंभीरता से जांच करने का आग्रह किया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

IIM सिरमौर के छात्र की हॉस्टल में मौत, डिप्रेशन से जूझने की बात सामने आई

सिरमौर - नरेश कुमार राधे आईआईएम सिरमौर के धौलाकुआं कैंपस...

युवाओं के लिए सुनहरा मौका! 200 पदों पर भर्ती, इस दिन होगा इंटरव्यू

हिमखबर डेस्क एलआईसी ऑफ इंडिया, सोलन में बीमा सखी के...

अश्वनी चौधरी बने जिला कांग्रेस कमेटी कांगड़ा के सचिव, पार्टी ने सौंपी नई जिम्मेदारी

शाहपुर - कोहली कांग्रेस संगठन में शाहपुर क्षेत्र के वरिष्ठ...