गगल एयरपोर्ट बखेड़ा, टैक्सी यूनियन और BKJ एयरपोर्ट स्टाफ में तीखी बहसबाजी

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

गगल एयरपोर्ट पर गुरुवार शाम विमान सेवा रद्द होने के बाद बड़ा विवाद सामने आया। एयरपोर्ट पर विशेष विमानों का संचालन करने वाली कंपनी बीकेजे एयरपोट्र्स के कर्मचारियों और एयरपोर्ट टैक्सी यूनियन के चालकों के बीच जमकर कहासुनी हुई।

मामला इतना बढ़ गया कि कंपनी की एक महिला कर्मचारी पर टैक्सी चालकों को थप्पड़ मारने की बात कहने के आरोप लगे। बताया जा रहा है कि बीकेजे एयरपोट्र्स के कर्मचारी अपनी निजी गाड़ी में यात्रियों को एयरपोर्ट से ले जा रहे थे, जिसका टैक्सी यूनियन ने विरोध किया।

टैक्सी यूनियन प्रधान कुलजीत राणा का आरोप है कि कंपनी के कर्मचारी पहले एक यात्री को निजी गाड़ी में ले गए और फिर दोबारा आकर अन्य यात्रियों को बैठाने लगे। विरोध करने पर कंपनी स्टाफ द्वारा टैक्सी चालकों के साथ बदसलूकी की गई।

टैक्सी यूनियन का कहना है कि चालक लाखों रुपए खर्च कर और बैंकों से लोन लेकर टैक्सियां चला रहे हैं, जबकि एयरपोर्ट प्रशासन को भी यूनियन द्वारा शुल्क दिया जाता है। इसके बावजूद उनके साथ लगातार गलत व्यवहार किया जा रहा है।

जब मीडिया द्वारा बीकेजे एयरपोट्र्स कंपनी से संबंधित महिला कर्मचारी का पक्ष जानने की कोशिश की गई तो कंपनी और एयरपोर्ट प्रशासन एक-दूसरे पर जिम्मेदारी डालते नजर आए। काफी इंतजार के बाद बताया गया कि संबंधित कर्मचारी बात करने को तैयार नहीं है। अब सवाल यह उठ रहा है कि आखिर गगल एयरपोर्ट पर हुई इस घटना की जिम्मेदारी कौन लेगा?

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

गगल के 70 परिवारों को मुआवजे के साथ मिलेगा आरएंडआर का लाभ: केवल सिंह पठानियां

कांगड़ा एयरपोर्ट विस्तार से प्रभावित परिवारों को उनका हक...

हिमाचल में पहाड़ी दरकने से बड़ा हादसा, JCB ऑपरेटर की मौत; हेल्पर गंभीर

हिमाचल में पहाड़ी दरकने से JCB ऑपरेटर और हेल्पर...

हिमाचल के लिए गर्व का पल! दिल्ली में मिला राष्ट्रीय पुरस्कार, शिमला के इन अफसरों ने भी गाड़े झंडे

हिमाचल प्रदेश के पुलिस और होमगार्ड कर्मियों को राष्ट्रीय...