बैलेट पेपर कार्य से लेकर स्ट्रांग रूम तक, मैहला में व्यवस्थाओं का निरीक्षण

--Advertisement--

उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने किया विकास खंड मैहला का दौरा, बैलेट पेपर लिखने संबंधी कार्य के अलावा स्ट्रांग रूम तथा काउंटिंग हॉल का भी किया निरीक्षण 

चम्बा – भूषण गुरुंग

उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी मुकेश रेपसवाल ने आज विकास खंड मैहला का दौरा कर पंचायत चुनावों से संबंधित तैयारियों का विस्तृत जायजा लिया तथा पंचायत चुनावों से जुड़े अधिकारियों व कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

इस अवसर पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों को बैलेट पेपर लिखने संबंधी कार्य को निर्धारित समय अवधि के भीतर पूरा करने के निर्देश दिए। उपायुक्त में कहा कि बैलेट पेपर लिखने के कार्य को तीव्रता के साथ पूर्ण करते हुए कार्य की गुणवत्ता तथा शुद्धता का विशेष ध्यान रखा जाए।

उन्होंने खंड विकास अधिकारी कार्यालय मैहला, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मैहला तथा राजकीय प्राथमिक पाठशाला मैहला में जाकर बैलेट पेपर लिखने संबंधी कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने मैहला में बनाए गए स्ट्रांग रूम तथा काउंटिंग हॉल का भी विस्तृत जायजा लिया।

इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी मैहला डॉक्टर बशीर ने जिला निर्वाचन अधिकारी को अवगत करवाया कि विकास खंड मैहला में बेल्ट पेपर लिखने का कार्य 19 मई से आरंभ किया गया है तथा इसे 22 मई तक पूर्ण कर लिया जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

प्रार्थना सभा में छात्रा और छात्र को थप्पड़ मारने का आरोप, सरकारी स्कूल के प्रधानाचार्य पर केस दर्ज

हिमखबर डेस्क शिमला जिले के एक सरकारी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय...

कसौली में सात फेरों का खौफनाक अंत, पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर मार डाला पति, शव झाडिय़ों में फेंका

हिमखबर डेस्क सोलन जिला के कसौली विधानसभा क्षेत्र में रिश्तों...

हिमाचल में एक और छात्र ने की आत्महत्या, मानसिक और शारीरिक प्रताडऩा से टूट गया नौवीं का स्टूडेंट

हिमखबर डेस्क खुंडिया थाना क्षेत्र के गांव ठम्बा के 14 वर्षीय...