लू के थपेड़ों के बीच अंबर से आया राहत का पैगाम, समस्त हिमाचल में इस दिन होगी बारिश

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

शांत और ठंडे हिमाचल में पिछले चार-पांच दिन से लू के थपेड़े पड़ रहे हैं। सुबह 10 बजे ही दोपहर 1-2 बजे वाली गर्मी पड़ रही है। दोपहर को सडक़ें सूनी दिख रही हैं, जबकि बाजारों में सन्नाटा पड़ रहा है। सबसे ठंडे किन्नौर जिला में भी पहली बार हीटवेव महसूस की गई है।

आज और कल भी कांगड़ा और सोलन जिला के कुछ भागों में हीटवेव का अलर्ट है। राज्य में बीते 24 घंटे के दौरान 11 शहरों का अधिकतम तापमान 35 डिग्री या उससे अधिक हो गया है। ऊना का पारा 43.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है।

इसी बीच मौसम विभाग से एक अच्छी खबर सामने आ रही है। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के चलते 22 मई को पूरे प्रदेश में बारिश के आसार हैं। इस दौरान चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी और शिमला में अंधड़, बारिश और बिजली चमकने की संभावना है।

इसके बाद 23 और 24 मई को मैदानी क्षेत्रों में मौसम साफ रहेगा, जबकि मध्य और ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है। 25 मई को एक बार फिर पूरे प्रदेश में मौसम बदलने और बारिश होने की संभावना जताई गई है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

प्रार्थना सभा में छात्रा और छात्र को थप्पड़ मारने का आरोप, सरकारी स्कूल के प्रधानाचार्य पर केस दर्ज

हिमखबर डेस्क शिमला जिले के एक सरकारी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय...

कसौली में सात फेरों का खौफनाक अंत, पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर मार डाला पति, शव झाडिय़ों में फेंका

हिमखबर डेस्क सोलन जिला के कसौली विधानसभा क्षेत्र में रिश्तों...

हिमाचल में एक और छात्र ने की आत्महत्या, मानसिक और शारीरिक प्रताडऩा से टूट गया नौवीं का स्टूडेंट

हिमखबर डेस्क खुंडिया थाना क्षेत्र के गांव ठम्बा के 14 वर्षीय...