हिमाचल प्रदेश: पंजाब के पर्यटकों की गुंडागर्दी, तेजधार हथियार से की मारपीट; राहगीर को गाड़ी से मारी टक्कर

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

पंजाब के पर्यटकों की सैंज में स्थानीय लोगों के साथ गुंडागर्दी सामने आई है। पर्यटकों ने पहले तो पैदल चल रहे राहगीर को टक्कर मारी। इसके बाद तेजधार हथियार से स्थानीय लोगों के साथ मारपीट की। शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।

पुलिस को दी शिकायत में शेर सिंह 58, निवासी गांव धरमेहड़ा, डाकघर रोपा, सैंज, कुल्लू ने कहा 10 मई को लगभग 6:30 बजे अपनी दुकान से सब्जी लेकर रेस्ट हाउस रोपा की ओर पैदल जा रहा था। इस दौरान रोपा चौक की तरफ से पीबी नंबर की कार ने उसे टक्कर मार दी, जिससे वह सड़क से नीचे गिर गया।

घटना के बाद यादव देव निवासी गांव पटाहरा और मोती राम निवासी गांव बनाऊगी मौके पर पहुंचे और पर्यटकों से पूछताछ की। इस दौरान वाहन में सवार आरोपी चालक मनदीप 27 निवासी गांव व डाकघर खन्ना, जिला लुधियाना, पंजाब और अन्य साथी प्रदीप सिंह, प्रीतपाल सिंह व जसन प्रीत ने तेजधार हथियार से मारपीट की। इससे मोती राम व यादव देव को चोटें आई हैं।

इसके बाद स्थानीय लोग पुलिस थाना सैंज में पहुंचे और पुलिस पर निष्पक्ष कार्रवाई न करने को लेकर कई सवाल उठाए। युवाओं का सोशल मीडिया पर वीडियो भी वायरल हो रहा है। देर रात हुई इस घटना को लेकर घाटी के बाशिंदों में रोष है। लोगों ने पुलिस से इस तरह के शरारती तत्वों पर शिकंजा कसने की मांग की है। एसपी मदन लाल कौशल ने कहा कि पुलिस मामले की आगामी छानबीन कर रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...