कांगड़ा राष्ट्रीय लोक अदालत में 5,429 मामलों का निपटारा, 5 करोड़ से अधिक राशि पर हुआ समझौता

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

जिला कांगड़ा के सभी न्यायालयों में शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। यह आयोजन हिमाचल प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण शिमला के कार्यकारी अध्यक्ष न्यायमूर्ति विवेक सिंह ठाकुर की अध्यक्षता तथा जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कांगड़ा के अध्यक्ष न्यायमूर्ति चिराग भानु सिंह के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कांगड़ा, धर्मशाला द्वारा आयोजित इस राष्ट्रीय लोक अदालत में प्री-लिटिगेशन, एन.आई. एक्ट, धन वसूली, श्रम विवाद, बिजली एवं जल बिल, धारा 125 भरण-पोषण, आपराधिक कंपाउंडेबल मामले, मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण, वैवाहिक, भूमि अधिग्रहण, राजस्व एवं अन्य सिविल मामलों सहित विभिन्न प्रकार के मामलों की सुनवाई की गई।

लोक अदालत में कुल 10,232 मामलों को रखा गया, जिनमें से 5,429 मामलों का आपसी समझौते के माध्यम से निपटारा किया गया। इन मामलों में कुल 5,07,58,589 रुपये की राशि का अवार्ड पारित किया गया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...