चुनावी माहौल के बीच मशीनरी से उखाड़ दिया पंचायत कार्यालय का रास्ता, सचिव की शिकायत पर FIR दर्ज

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

हिमाचल प्रदेश में पंचायत चुनाव के बीच हमीरपुर के नादौन में पंचायत घर का रास्ता उखाड़ने का मामला सामने आया है। पुलिस थाना नादौन के तहत पंचायत कमलाह के कार्यालय के रास्ते को नुकसान पहुंचाने का मामला सामने आया है। पंचायत सचिव की शिकायत पर पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को दी शिकायत में पंचायत कमलाह के सचिव सुनील कुमार निवासी गांव बड़ा किटपल, तहसील नादौन ने बताया कि पंचायत के प्रवीण कुमार ने जेसीबी मशीन लगाकर कार्यालय का रास्ता उखाड़ दिया। शिकायत में कहा गया है कि रास्ता क्षतिग्रस्त होने से लोगों को आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है और पंचायत संपत्ति को नुकसान पहुंचा है। पंचायत चुनाव के लिए नामांकन भरे जा रहे हैं, इसलिए काफी संख्या में लोग कार्यालय पहुंच रहे हैं।

मामले की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने आरोपित के खिलाफ सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के आरोप में मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है तथा तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...