किन्नौर की खूबसूरत वादियों में शुरू हुआ बर्ड फेस्टिवल, बच्चों को सिखाए गए प्रकृति संरक्षण के पाठ

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

जिला किन्नौर की समृद्ध जैव विविधता, दुर्लभ पक्षी प्रजातियों और प्राकृतिक धरोहर के संरक्षण को समर्पित तीन दिवसीय ‘किन्नौर बर्ड फेस्टिवल’ का शुक्रवार को कल्पा कंडे के गोलि नामक रमणीय स्थल पर भव्य शुभारंभ हुआ। 08 से 10 मई तक आयोजित होने वाले इस फेस्टिवल का आयोजन हिमाचल पर्यटन विभाग, ओम किन्नौर स्थानीय शाखा, वन विभाग और जिला प्रशासन किन्नौर के संयुक्त सहयोग से किया जा रहा है।

प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर गोलि क्षेत्र में आयोजित इस फेस्टिवल में स्थानीय लोगों, पर्यावरण प्रेमियों, पक्षी विशेषज्ञों, फोटोग्राफरों, कलाकारों और पर्यटकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य किन्नौर में पाई जाने वाली दुर्लभ पक्षी प्रजातियों, जैव विविधता और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना है।

फेस्टिवल के पहले दिन सांस्कृतिक, शैक्षणिक और मनोरंजक गतिविधियों की रंगारंग प्रस्तुतियां आकर्षण का केंद्र रहीं। संगीत कार्यक्रम, पर्यावरण एवं पक्षी संरक्षण विषयक कार्यशालाएं, कविता पाठ, फोटो प्रदर्शनी, स्मृति चिन्ह स्टॉल, फूड स्टॉल और स्थानीय व्यंजनों की विशेष प्रदर्शनी ने प्रतिभागियों को खासा आकर्षित किया। स्थानीय संस्कृति और पारंपरिक उत्पादों को भी प्रमुखता से प्रदर्शित किया गया, जिससे किन्नौर की सांस्कृतिक पहचान को नई पहचान मिली।

फेस्टिवल के अंतर्गत 30 विद्यार्थियों को फन-बेस्ड लर्निंग गतिविधियों के माध्यम से प्रकृति और पक्षी जगत से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। डीएवी पब्लिक स्कूल, लिटिल एंजेल पब्लिक स्कूल, केंद्रीय विद्यालय, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कोठी और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रिकांग पिओ के छात्र इसमें भाग ले रहे हैं। विद्यार्थियों के लिए पक्षी पहचान, प्रकृति अवलोकन, संवादात्मक गतिविधियां और रचनात्मक सत्र आयोजित किए गए हैं।

इस अवसर पर उपायुक्त किन्नौर डॉ. अमित कुमार शर्मा ने विभिन्न स्टॉलों और प्रदर्शनियों का अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि किन्नौर अपनी प्राकृतिक सुंदरता, दुर्लभ वन्यजीवों और पक्षी विविधता के लिए देशभर में विशेष पहचान रखता है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ स्थानीय पर्यटन को भी नई दिशा प्रदान करते हैं।

फेस्टिवल के आगामी दो दिनों में पक्षी अवलोकन, प्रकृति भ्रमण, विशेषज्ञ संवाद, सांस्कृतिक कार्यक्रम और विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर एसडीएम कल्पा अमित कल्थाइक, शिवानी शर्मा, वन विभाग के ब्लॉक ऑफिसर संतोष ठाकुर, महेश रोनसेरू सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

लोक गायक इंद्रजीत की एक पहल ने बदला ट्रेंड, मोनाल की जगह कृत्रिम ‘कलगी’ बनी लोगों की पहली पसंद

हिमखबर डेस्क ‘हिमाचली टोपी’ जिसे पहाड़ी टोपी भी कहा जाता है,...

स्कूल के समीप रंगड़ों ने मां समेत दो बच्चों पर किया हमला, अस्पताल में भर्ती

हिमखबर डेस्क जनपद के जोगिंद्रनगर उपमंडल के द्राहल क्षेत्र में...