हिमाचल के मंडी में जमीन नाम न करने पर बेटे ने डंडे से पीट लहूलुहान किया पिता, पसलियां भी तोड़ डाली

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

हिमाचल प्रदेश के जिला मंडी में एक बेहद सनसनीखेज मामला सामने आया है। बीएसएल कालोनी पुलिस थाना के तहत संगौढ़ गांव में जमीनी विवाद के कारण बेटे ने पिता को पीट कर लहूलुहान कर दिया। पिता द्वारा उसे जमीन नहीं दिए जाने से क्षुब्ध बेटे ने पिता पर डंडे से कई बार वार कर उसकी पसलियों को तोड़ डाला।

गंभीर हालत में पिता को नेरचौक मेडिकल कॉलेज में उपचार के लिए भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने पिता की शिकायत पर बेटे के विरुद्ध मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को दी शिकायत में मस्तराम ने बताया कि वह गांव में एक मुंडन समारोह में गया हुआ था। अचानक उसका बेटा दुनी चंद वहां भागता हुआ आया और घर के आंगन मे पड़े एक डंडे से उस पर वार करना शुरू कर दिया। लोगों ने किसी तरह से उसे उसके चंगुल से छुड़ाया।

इस पिटाई से उनके बायें हाथ की उंगलियों, चेहरे, पीठ और पसलियों में गंभीर चोट आई है। बताया जाता है कि मस्तराम को पहले से ही पसलियों में चोट लगी थी। बेटे ने शरीर के कई हिस्सों पर वार करने के साथ कई बार पसलियों में भी डंडे से वार किए।

दुनी चंद मस्तराम की पहली पत्नी का बेटा बताया जा रहा है। वह काफी समय से पिता से अपने किसी कार्य के लिए जमीन का हिस्सा उसे देने के लिए कह रहा था। मना करने पर तैश में आकर उसने पिता पर हमला कर दिया।

बताया यह भी जा रहा है कि बेटा पिता से उसे नई कार लेने के लिए भी कह रहा था। जमीन और कार दोनों विवाद के बाद उसने तैश में आकर पिता पर ही हमला कर दिया।

फिलहाल घायल मस्तराम का नेरचौक मेडिकल कालेज में उपचार चल रहा है। पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...

कुक हेल्पर और स्टीवर्ड के पदों पर भर्ती, 24 सितंबर को कैंपस इंटरव्यू

कुक हेल्पर और स्टीवर्ड के पदों के लिए 24...

सुख आश्रय योजना के 41 लाभार्थियों को 3-3 लाख की मदद, अब अपने घर का सपना होगा पूरा

हिमाचल की सुख आश्रय योजना के तहत 41 लाभार्थियों...