बैजनाथ मंदिर में राज्यपाल ने लिया आशीर्वाद, प्रदेश की उन्नति के लिए की प्रार्थना

--Advertisement--

राज्यपाल ने बैजनाथ मंदिर में शीश नवाया, प्रदेश के लोगों की शांति और समृद्धि के लिए प्रार्थना की

हिमखबर डेस्क

राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज कांगड़ा जिले के प्राचीन बैजनाथ मंदिर में शीश नवाया और देश व प्रदेश के लोगों की शांति व सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना की। राज्यपाल ने मंदिर के आध्यात्मिक महत्त्व के प्रति गहरा सम्मान व्यक्त करते हुए कहा कि बैजनाथ मंदिर देवभूमि हिमाचल प्रदेश की अटूट आस्था और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है।

उन्होंने कहा कि मंदिर का शांत और दिव्य वातावरण प्रत्येक श्रद्धालु को आंतरिक शांति और प्रेरणा का अनुभव कराता है। गुप्ता ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के प्राचीन मंदिर केवल पूजा-अर्चना के स्थल ही नहीं, बल्कि वे भारत की समृद्ध सभ्यता, सांस्कृतिक मूल्यों और आध्यात्मिक परंपराओं के महत्त्वपूर्ण प्रतीक भी हैं, जिन्होंने सदियों से पीढ़ियों को प्रेरित किया है।

उन्होंने राज्य की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत के संरक्षण और संवर्धन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता भी दोहराई। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि भगवान शिव का आशीर्वाद हिमाचल प्रदेश को प्रगति, एकता और समावेशी विकास की दिशा में निरंतर मार्गदर्शन प्रदान करता रहेगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

नौकरी का बड़ा मौका! 13 अगस्त को 500 पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू, किचन हेल्पर और स्टीवर्ड की होगी भर्ती

हिमखबर डेस्क जिला रोजगार कार्यालय कुल्लू में आगामी 13 अगस्त...

हिमाचल की बेटियों का जलवा! अर्चिता और श्रेया ने नेशनल रोइंग चैंपियनशिप में जीता गोल्ड मेडल

हिमखबर डेस्क कोलकाता में आयोजित 27वीं सब जूनियर नेशनल रोइंग...

सड़क धंसते ही मकान की छत पर जा गिरा सीमेंट से भरा ट्रक, बाल-बाल बचे लोग; चालक घायल

हिमखबर डेस्क मंडी जिले के सुंदरनगर-करसोग मार्ग पर सोमवार सुबह...

नशे से दूर रहें युवा, सकारात्मक दिशा में लगाएं ऊर्जा; माय भारत प्रशिक्षण शुरू

माय भारत के छह दिवसीय युवा स्वयंसेवक प्रशिक्षण का...