चम्बा-साच रूट पर HRTC की बस ने दिया धोखा, 10 किलोमीटर पैदल चलकर गंतव्य तक पहुंचे यात्री

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

चम्बा-साच रूट पर एचआरटीसी की बस खराब होने से यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। साच से चम्बा के लिए सुबह 10 बजे रवाना होने वाली बस तकनीकी खराबी के कारण साच बस स्टॉप से समय पर निकल ही नहीं पाई। अचानक आई खराबी से नौकरीपेशा लोगों और विद्यार्थियों सहित अन्य यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

बस के लंबे समय तक ठीक न होने पर कई यात्रियों को करीब 10 किलोमीटर तक पैदल सफर तय कर अपने गंतव्य तक पहुंचना पड़ा, जबकि कुछ लोग निजी वाहनों का सहारा लेते हुए अतिरिक्त किराया देकर चम्बा पहुंचे। वहीं मार्ग में विभिन्न स्थानों पर बस का इंतजार कर रहे यात्री भी समय पर अपने गंतव्य तक नहीं पहुंच सके।

बस में पंजियारा, दुआरू, साच, धरोटा और किहाल सहित विभिन्न गांवों के यात्री सफर करते हैं। काफी देर तक लोगों ने बस के ठीक होने का इंतजार किया, लेकिन कोई समाधान न निकलने पर यात्रियों को मजबूरन वैकल्पिक साधनों का सहारा लेना पड़ा।

यात्रियों ने एचआरटीसी प्रबंधन के खिलाफ नाराजगी जताते हुए कहा कि दुर्गम और चढ़ाई वाले सर्पीले मार्गों पर लगातार पुरानी और खस्ताहाल बसें भेजी जा रही हैं। इससे जहां चालक और परिचालकों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है, वहीं यात्रियों की सुरक्षा भी खतरे में बनी रहती है।

यात्रियों संजीव कुमार, देसराज, हरीश, बालक राम, प्रेम लाल, शाम लाल, ओम प्रकाश और महिंद्र कुमार ने बताया कि चम्बा-साच रूट पर बसों के बीच रास्ते में खराब होने की घटनाएं पहले भी कई बार सामने आ चुकी हैं। उन्होंने निगम प्रशासन से इस रूट पर नई और बेहतर बसें चलाने की मांग उठाई।

एचआरटीसी डीडीएम शुगल सिंह के बोल 

उधर, एचआरटीसी के डीडीएम शुगल सिंह ने बताया कि बस में तकनीकी खराबी आने के कारण यह समस्या पेश आई। उन्होंने कहा कि बस को ठीक करने में कुछ समय लगा। उन्होंने कहा कि नई बसों की मांग सरकार के समक्ष रखी गई है तथा साच रूट पर बेहतर बसें भेजने के प्रयास किए जा रहे हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

नौकरी का बड़ा मौका! 13 अगस्त को 500 पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू, किचन हेल्पर और स्टीवर्ड की होगी भर्ती

हिमखबर डेस्क जिला रोजगार कार्यालय कुल्लू में आगामी 13 अगस्त...

हिमाचल की बेटियों का जलवा! अर्चिता और श्रेया ने नेशनल रोइंग चैंपियनशिप में जीता गोल्ड मेडल

हिमखबर डेस्क कोलकाता में आयोजित 27वीं सब जूनियर नेशनल रोइंग...

सड़क धंसते ही मकान की छत पर जा गिरा सीमेंट से भरा ट्रक, बाल-बाल बचे लोग; चालक घायल

हिमखबर डेस्क मंडी जिले के सुंदरनगर-करसोग मार्ग पर सोमवार सुबह...

नशे से दूर रहें युवा, सकारात्मक दिशा में लगाएं ऊर्जा; माय भारत प्रशिक्षण शुरू

माय भारत के छह दिवसीय युवा स्वयंसेवक प्रशिक्षण का...