उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने 12वीं बोर्ड परीक्षा में मेरिट सूची में स्थान प्राप्त करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित

--Advertisement--

चम्बा – भूषण गुरुंग

उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने आज वर्ष 2025-26 की हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की 12वीं कक्षा की परीक्षा में प्रदेश की टॉप-10 मेरिट सूची में स्थान प्राप्त करने वाले जिला चम्बा के मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्होंने विद्यार्थियों, उनके अभिभावकों एवं अध्यापकों के साथ संवाद कर उन्हें शुभकामनाएं एवं प्रेरणादायक मार्गदर्शन प्रदान किया।

उपायुक्त ने कहा कि यह जिला चम्बा के लिए अत्यंत गर्व और गौरव का विषय है कि प्रदेश स्तरीय मेरिट सूची में जिले के पांच मेधावी विद्यार्थियों ने अपना स्थान सुनिश्चित किया है। उन्होंने कहा कि सीमित संसाधनों के बावजूद विद्यार्थियों द्वारा कठिन परिश्रम, अनुशासन एवं दृढ़ संकल्प के आधार पर यह उपलब्धि हासिल करना पूरे जिले के लिए प्रेरणास्रोत है।

उन्होंने मेरिट सूची में स्थान प्राप्त करने वाले सभी विद्यार्थियों, उनके अभिभावकों एवं अध्यापकों को शुभकामनायें देते हुए कहा कि प्रदेश भर के हजारों विद्यार्थियों के बीच अपनी अलग पहचान बनाना सरल कार्य नहीं है। यह सफलता विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन एवं अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है।

इस अवसर पर उपायुक्त ने सभी मेधावी विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र, स्मृति चिन्ह 5100-5100 की नकद प्रोत्साहन राशि तथा भारत के पूर्व राष्ट्रपति डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम द्वारा लिखित प्रेरणादायक पुस्तक विंग्स ऑफ फायर भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों द्वारा उपायुक्त से पूछे गए विभिन्न प्रश्नों के उत्तर देते हुए उन्होंने उन्हें जीवन में निरंतर लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

गौरतलब है कि हाल ही में हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा घोषित 12वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में जिला चम्बा के पांच विद्यार्थियों ने प्रदेश की टॉप-10 मेरिट सूची में स्थान प्राप्त किया है। इनमें राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कुठेहड़ की छात्रा तनुजा कुमारी और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला गानेड के छात्र होमपाल ने संयुक्त रूप से प्रदेश में छठा स्थान प्राप्त किया।

जबकि पीएम श्री बॉयज सीनियर सेकेंडरी स्कूल चम्बा के छात्र नितिन राणा एवं स्टीफन पब्लिक स्कूल चम्बा की छात्रा अन्वी ने संयुक्त रूप से सातवां स्थान हासिल किया है इसी तरह राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पजा के छात्र कपिल ठाकुर ने प्रदेश भर में दसवां स्थान हासिल कर जिला एवं प्रदेश का नाम रोशन किया।

इस अवसर पर उपनिदेशक उच्च शिक्षा विकास महाजन व संबंधित स्कूलों के प्रधानाचार्य उपस्थित रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

नौकरी का बड़ा मौका! 13 अगस्त को 500 पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू, किचन हेल्पर और स्टीवर्ड की होगी भर्ती

हिमखबर डेस्क जिला रोजगार कार्यालय कुल्लू में आगामी 13 अगस्त...

हिमाचल की बेटियों का जलवा! अर्चिता और श्रेया ने नेशनल रोइंग चैंपियनशिप में जीता गोल्ड मेडल

हिमखबर डेस्क कोलकाता में आयोजित 27वीं सब जूनियर नेशनल रोइंग...

सड़क धंसते ही मकान की छत पर जा गिरा सीमेंट से भरा ट्रक, बाल-बाल बचे लोग; चालक घायल

हिमखबर डेस्क मंडी जिले के सुंदरनगर-करसोग मार्ग पर सोमवार सुबह...

नशे से दूर रहें युवा, सकारात्मक दिशा में लगाएं ऊर्जा; माय भारत प्रशिक्षण शुरू

माय भारत के छह दिवसीय युवा स्वयंसेवक प्रशिक्षण का...