कांगड़ा में जिला उद्योग केंद्र की जागरूकता कार्यशाला सफल, पाँच जिलों के अधिकारियों ने लिया भाग

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

जिला उद्योग केंद्र, कांगड़ा में जागरूकता कार्यशाला का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में कांगड़ा समेत जिला उद्योग केंद्र हमीरपुर, बिलासपुर, ऊना और चंबा के अधिकारियों ने भाग लिया। कार्यक्रम में जिला उद्योग केंद्र हमीरपुर के माननीय महाप्रबंधक भगत ठाकुर बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहे।

इस कार्यशाला में जिला उद्योग केंद्र कांगड़ा के प्रबंधक गुलाब सिंह भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। इसके साथ ही विभिन्न जिला उद्योग केंद्रों के अन्यअधिकारियों ने भी सहभागिता सुनिश्चित की। कार्यशाला में संदीप शर्मा, वरिष्ठ सलाहकार (RAMP), ने सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय द्वारा संचालित विभिन्न प्रमुख योजनाओं जैसे Raising and Accelerating MSME Performance (RAMP), प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम
(PMEGP) तथा भारतीय लघु उद्योग विकास बैंक (SIDBI) की MSE-GIFT और MSE-SPICE योजना के बारे में विस्तृत जानकारी साझा की।

इस दौरान सुश्री विधिशा शर्मा, उद्योग विभाग, हिमाचल प्रदेश सरकार ने भी सूक्ष्म एवं लघु उद्यम क्लस्टर विकास कार्यक्रम (MSE-CDP) की जानकारी दी। कार्यशाला में पाँच जिलों से उपस्थित 25 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया। यह कार्यक्रम भागीदारी, संवाद और जानकारी के आदान-प्रदान के लिए बेहद प्रभावशाली और उपयोगी साबित हुआ। कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य जिला स्तर पर योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और संस्थागत समझ को मजबूत करना था।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल के इस जिले में उगता है खास आलू, स्वाद ऐसा कि उंगलियां चाटते रह जाएंगे!

हिमाचल प्रदेश में आलू की खेती कई क्षेत्रों में...