सनसनी : पुल के नीचे मिला अज्ञात महिला का शव, छानबीन में जुटी पुलिस

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब पुल के नीचे पानी में एक अज्ञात महिला का शव मिला। वहीं, सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है।

जानकारी के मुताबिक, मामला जिले के स्वारघाट और झंडूता उपमंडलों की सीमा से सटे बागछाल पुल का है। बताया जा रहा है कि लोगों ने बागछाल पुल के नीचे पानी में एक अज्ञात महिला का शव पड़ा हुआ देखा। लोगों ने तुरंत इसकी सूचना तलाई पुलिस थाना को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकालकर अपने कब्जे में लिया।

जांच में जुटी पुलिस

पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल भेज दिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि महिला की मौत डूबने से हुई है या इसके पीछे कोई अन्य संदिग्ध कारण है। पुलिस अधीक्षक संदीप धवल ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर कार्रवाई की जा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

नौकरी का बड़ा मौका! 13 अगस्त को 500 पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू, किचन हेल्पर और स्टीवर्ड की होगी भर्ती

हिमखबर डेस्क जिला रोजगार कार्यालय कुल्लू में आगामी 13 अगस्त...

हिमाचल की बेटियों का जलवा! अर्चिता और श्रेया ने नेशनल रोइंग चैंपियनशिप में जीता गोल्ड मेडल

हिमखबर डेस्क कोलकाता में आयोजित 27वीं सब जूनियर नेशनल रोइंग...

सड़क धंसते ही मकान की छत पर जा गिरा सीमेंट से भरा ट्रक, बाल-बाल बचे लोग; चालक घायल

हिमखबर डेस्क मंडी जिले के सुंदरनगर-करसोग मार्ग पर सोमवार सुबह...

नशे से दूर रहें युवा, सकारात्मक दिशा में लगाएं ऊर्जा; माय भारत प्रशिक्षण शुरू

माय भारत के छह दिवसीय युवा स्वयंसेवक प्रशिक्षण का...