हिमाचल में चुनाव के चलते लीट, पैट टला अब जून में होंगी प्रवेश परीक्षाएं; आवेदन तिथि भी बढ़ी

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

हिमाचल प्रदेश में नगर निकाय और पंचायतीराज चुनावों के चलते तकनीकी शिक्षा बोर्ड ने प्रथम वर्ष पैट और द्वितीय वर्ष लीट प्रवेश परीक्षाओं की तिथियों में बदलाव किया है। पहले ये परीक्षाएं 17 और 24 मई को होनी थीं। अब इन्हें जून में करवाने की तैयारी है। तकनीकी शिक्षा बोर्ड प्रशासन ने परीक्षा तिथियों में बदलाव को लेकर तकनीकी शिक्षा निदेशालय को प्रस्ताव भेज दिया है।

चुनावी प्रक्रिया के दौरान प्रशासनिक और शिक्षण संस्थानों की व्यस्तता को देखते हुए ये फैसला लिया है, ताकि अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। बोर्ड ने केवल परीक्षा तिथियां ही आगे नहीं बढ़ाई हैं, बल्कि लीट और पैट के लिए आवेदन की अंतिम तिथि भी बढ़ा दी है। इससे उन विद्यार्थियों को राहत मिलेगी, जो अब तक आवेदन नहीं कर पाए थे।

पीएटी के लिए 4185 आवेदन प्राप्त हुए हैं, जबकि सत्र 2025-26 में 4000 सीटें उपलब्ध थीं। वहीं लीट परीक्षा के लिए अब तक 1748 आवेदन पहुंचे हैं। पिछले सत्र में लीट की 1983 सीटें थीं। पीएटी की सीटें एआईसीटीई की मंजूरी पर निर्भर करेंगी।  शिक्षा निदेशालय से निर्देश मिलने के बाद नई परीक्षा तिथियों की औपचारिक घोषणा जल्द की जाएगी। बोर्ड प्रशासन अब जून के शुरुआती दिनों में परीक्षाएं आयोजित करने पर विचार कर रहा है।

हजारों छात्रों को मिलेगा फायदा

परीक्षा तिथि आगे बढ़ने से विद्यार्थियों को तैयारी के लिए अतिरिक्त समय मिलेगा। खासतौर पर ग्रामीण क्षेत्रों के अभ्यर्थियों को इससे राहत मिलने की उम्मीद है, क्योंकि चुनावी गतिविधियों के चलते कई क्षेत्रों में शैक्षणिक माहौल प्रभावित होने की संभावना थी।

चुनावी ड्यूटी पर रहेंगे शिक्षक

प्रदेश में मई में नगर निकाय और पंचायतीराज चुनाव होंगे। ऐसे में कई स्कूल और सरकारी संस्थान चुनाव ड्यूटी में व्यस्त रहेंगे। इसके अलावा बड़ी संख्या में शिक्षकों और कर्मचारियों की तैनाती भी चुनाव प्रक्रिया में की जाएगी। इसी कारण बोर्ड ने परीक्षाओं को टालने का निर्णय लिया है।

अशोक पाठक, सचिव, तकनीकी शिक्षा बोर्ड, धर्मशाला के बोल 

प्रदेश भर में मई में होने वाले नगर निकाय और पंचायतीराज चुनावों के मद्देनजर तकनीकी शिक्षा बोर्ड लीट और पैट की प्रवेश परीक्षा की तिथि को आगे बढ़ाएगा। इसके लिए निदेशालय को लिखा है।

--Advertisement--
--Advertisement--

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

छतराड़ी मंदिर: हिमाचल की प्राचीन कला और इतिहास की जीवंत धरोहर

हिमखबर डेस्क मंदिर का इतिहासश्री का मंदिर अपनी धुरी पर...

वृद्धावस्था पेंशन फर्जीवाड़े पर FIR, 44 से 54 साल के लोगों को बुजुर्ग दिखाकर उठाया लाभ

हिमखबर डेस्क शिमला जिला के रोहड़ू उपमंडल के चिडग़ांव तहसील...