जमा दो परीक्षा में कांगड़ा के विद्यार्थियों के शानदार प्रदर्शन पर, उपायुक्त हेमराज बैरवा ने दी बधाई

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क 

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा आज घोषित जमा दो (10+2) परीक्षा परिणाम में कांगड़ा जिला के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रदेश मेरिट सूची में महत्वपूर्ण स्थान हासिल किया है। इस उपलब्धि पर उपायुक्त कांगड़ा हेमराज बैरवा ने सभी मेधावी छात्रों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

उन्होंने कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की मेहनत, लगन और शिक्षकों व अभिभावकों के मार्गदर्शन का परिणाम है तथा यह पूरे जिले के लिए गर्व का विषय है।

  • मेरिट सूची में कॉमर्स स्ट्रीम में अयान (ए.वी.एम. सीनियर सेकेंडरी स्कूल, पाहडा खैरा) ने प्रदेश में तृतीय स्थान प्राप्त किया है।
  • साइंस स्ट्रीम में शायला कश्यप (द न्यू एरा स्कूल ऑफ साइंसेज, छतडी, वीपीओ भाली, तहसील ज्वाली) ने प्रदेश में प्रथम स्थान हासिल किया है।
  • वहीं आर्ट्स स्ट्रीम में अंशित कुमार (पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, भवारना, वीपीओ गुगा सलोह) ने प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है,
  • जबकि शाम्या बारजतया (राजकीय मॉडल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, दाड़ी, ग्राम दाडनू, धर्मशाला) ने प्रदेश में तृतीय स्थान हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है।

उपयुक्त ने सभी सफल विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि उनकी यह उपलब्धि अन्य छात्रों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बनेगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...