काँगड़ा – राजीव जस्वाल
नगर निकाय चुनावों की सरगर्मियों के बीच भाजपा ने कांगड़ा नगर परिषद के लिए अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष एवं विधायक पवन काजल ने शहरी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक के बाद 9 में से 7 वार्डों के प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की। भाजपा ने इस बार वेट एंड वॉच की रणनीति को छोड़ते हुए पहले कदम बढ़ाने की पहल की है।
पवन काजल ने बताया कि पार्टी ने इस बार युवा, शिक्षित और समाजसेवी चेहरों को चुनावी मैदान में उतारा है। घोषित सूची में वार्ड नंबर 4 की प्रत्याशी अनुराधा को छोड़कर शेष सभी 6 चेहरे नए हैं। उम्मीदवारों की घोषणा के बाद कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पवन काजल ने कहा कि पिछले 40 वर्षों से कांगड़ा नगर परिषद पर केवल दो परिवारों का कब्जा रहा है।

उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस समर्थित इन परिवारों की राजनीति के कारण शहर का विकास थम गया है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे घर-घर जाकर इन विफलताओं को जनता के बीच रखें। विधायक ने शेष दो वार्डों (5 और 7) के उम्मीदवारों की घोषणा 29 अप्रैल को करने की बात कही है।
वार्ड नंबर-उम्मीदवार का नाम-पृष्ठभूमि
1-राखी शर्मा-00
2-नीता कुमारी-रिटायर्ड हेल्थ सुपरवाइजर
3-आशुतोष परवान-इंजीनियर
4-अनुराधा-पूर्व पार्षद
6-सुधा त्रिवेदी-रिटायर्ड शिक्षिका
8-शुभम कुमार-युवा चेहरा
9-रितेश सोनी-कारोबारी

