चंबी में फोरलेन पुल का काम फिर हुआ तेज

--Advertisement--

शाहपुर – नितिश पठानियां

पठानकोट-मंडी फोरलेन परियोजना के तहत चंबी में ढाई साल से बन रहे पुल के शेष कार्य को तेजी से पूरा करने की कोशिश की जा रही है ताकि बरसात से पहले पुल पर यातायात बहाल हो सके।

करीब छह महीने से हाई एक्सटेंशन तारों की बाधा के कारण पुल के तीन पिलरों का निर्माण कार्य रुका हुआ था। इन्हें करीब डेढ़ सप्ताह पहले नए टावर पर शिफ्ट कर दिया गया है। दोनों ओर सड़क निर्माण और भराई का कार्य लगातार जारी है।

पुल का मुख्य ढांचा लगभग तैयार हो चुका है। लेंटर डालने का काम भी पूरा कर लिया गया है। अब केवल तीन पिलरों का निर्माण शेष था जिसे तेज गति से पूरा किया जा रहा है। परियोजना के तहत शाहपुर विधानसभा क्षेत्र में करीब 17 किलोमीटर हिस्से में निर्माण किया जा रहा है।

कंपनी के अधिकारियों का कहना है कि बारिश से पहले शाहपुर विधानसभा क्षेत्र में फोरलेन निर्माण कार्य को पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में...

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...