शाहपुर: मकरोटी में ग्रामीणों ने रंगे हाथ दबोचा चोर, चोरी का सामान भी किया बरामद

--Advertisement--

लोगों ने गगल पुलिस के किए हवाले; गांव का ही निकला शातिर, छानबीन में जुटी पुलिस

शाहपुर – नितिश पठानियां

शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के तहत गांव मकरोटी में पिछले एक महीने से हो रही चोरी की वारदातों से परेशान ग्रामीणों ने सोमवार को एक कथित चोर को चोरी के सामान सहित रंगे हाथ पकड़ लिया। आरोपी गांव मकरोटी का ही निवासी बताया जा रहा है, जिसे बाद में गगल पुलिस के हवाले कर दिया गया।

स्थानीय निवासी रवि कुमार ने बताया कि वह द्रमन में वर्कशॉप चलाते थे, लेकिन फोरलेन परियोजना की जद में दुकान आने के बाद उन्होंने वर्कशॉप का सारा लोहे का स्पेयर पाट्र्स सामान घर में रख दिया था। बीते एक महीने से उनके घर से लगातार स्पेयर पाट्र्स और अन्य सामान चोरी हो रहा था।

चोरी की घटनाओं के बाद रवि कुमार ने पिछले एक सप्ताह से निगरानी बढ़ा दी थी और ग्रामीणों को भी सतर्क कर रखा था। ग्रामीणों ने एक युवक को स्पेयर पाट्र्स के सामान के साथ बस का इंतजार करते देखा और इसकी सूचना तुरंत रवि कुमार को दी।

मौके पर पहुंचे रवि कुमार और ग्रामीणों ने आरोपी विवेक को चोरी के सामान सहित पकड़ लिया। घटना की सूचना मिलते ही गगल पुलिस थाना से जांच अधिकारी सहित पुलिस दल मौके पर पहुंचा और आरोपी को हिरासत में लेकर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से ट्रक टायरों के ड्रम सहित अन्य सामान बरामद किया है।

ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में हाल के दिनों में हुई अन्य चोरियों के पीछे भी इसी आरोपी का हाथ हो सकता है। ग्रामीणों ने आरोपी को पकडऩे में एकजुटता दिखाते हुए पुलिस को सहयोग दियाए जिसकी क्षेत्र में चर्चा बनी हुई है। पुलिस इस पहलू को भी जांच में शामिल कर रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

शिमला गुड़िया मर्डर केस, जिला प्रशासन ने दिए मजिस्ट्रियल जांच के आदेश

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के कुलगांव में एक नवनिर्मित मंदिर...

387 करोड़ का ‘डिग्री घोटाला’! हिमाचल की मानव भारती यूनिवर्सिटी ने बेचीं फर्जी डिग्रियां, ED ने जब्त की संपत्ति

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश की यूनिवर्सिटी ने फर्जी डिग्री घोटाले...