गगल में बिना देखे खोली कार की खिड़की, पीछे से आ रहे बाइक सवार की दरवाजे से टकराकर हुई मौत

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

हिमाचल प्रदेश के जिला काँगड़ा के गगल में एक लापरवाही के कारण बड़ा हादसा हो गया जिसके कारण एक बुजुर्ग की जान चली गई। जानकारी के अनुसार, लाल सिंह अपनी बाइक पर चैतड़ू से गगल की ओर जा रहे थे।

जब वे गगल डाकघर के पास पहुंचे, तो सड़क किनारे खड़ी एक कार के चालक ने बिना पीछे देखे अचानक अपनी गाड़ी का दरवाजा खोल दिया। जिसके कारण लाल सिंह की बाइक सीधे दरवाजे से जा टकराई, जिससे वे संतुलन खोकर सड़क पर गिर गए और उन्हें गंभीर चोटें आईं।

मृतक की पहचान 62 वर्षीय लाल सिंह के रूप में हुई है, जो ढुगियारी के रहने वाले थे। दुर्घटना के तुरंत बाद घायल लाल सिंह को उपचार के लिए टांडा मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। हालांकि, डॉक्टरों के तमाम प्रयासों के बावजूद उनकी हालत में सुधार नहीं हुआ और इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।

एसपी कांगड़ा अशोक रत्न के बोल

इस मामले पर एसपी कांगड़ा अशोक रत्न ने पुष्टि की है कि पुलिस ने घटना का संज्ञान ले लिया है। मृतक का पोस्टमार्टम करवाकर शव उनके परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस फिलहाल मामले की गहराई से जांच कर रही है और लापरवाही बरतने वाले चालक के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में...

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...