बस को पास देते ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलटा, नीचे दब गया चालक

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा में एक हादसा पेश आया है। संसारपुर टैरेस क्षेत्र के अंतर्गत वुडुआं दी वां के पास डाडासीबा रोड पर मंगलवार सुबह 8:30 बजे एक ट्रैक्टर पलट गया। सामने से आ रही बस से पास लेने के प्रयास में चालक ने ट्रैक्टर को संभालने की कोशिश की, लेकिन संकरे व तीखे मोड़, कम जगह और सड़क किनारे बने गड्ढे के कारण वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया।

हादसे में चालक उमेश चंद निवासी बाड़ी ट्रैक्टर के नीचे दब गए, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत व बचाव कार्य शुरू किया और कड़ी मशक्कत के बाद उन्हें सुरक्षित बाहर निकाला।

घायल को तुरंत बीबीएमबी अस्पताल तलवाड़ा में भर्ती करवाया गया, जहां उनका उपचार जारी है। घटना की सूचना मिलते ही संसारपुर टैरेस पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

प्रारंभिक जांच में संकरा व तीखा मोड़ और सड़क किनारे गड्ढा हादसे का मुख्य कारण माना जा रहा है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से सड़क की हालत सुधारने और सुरक्षा उपाय करने की मांग की है।

संसारपुर टैरेस थाना प्रभारी संजय शर्मा ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है तथा चालक का एक्स-रे करवाया गया है, उसकी हालत अब खतरे से बाहर है।

क्या कहते हैं अधिकारी

वहीं, लोक निर्माण विभाग डाडासीबा के सहायक अभियंता नितेश कौडल ने कहा कि यदि सड़क किनारे गड्ढा पड़ गया है तो उसे जल्द ठीक करवाया जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...

कौन बचा रहा है वन माफिया को? 7 वाहनों की गिरफ्तारी के बाद उठे सवाल

जंगलों की लूट पर बड़ा खुलासा,सीआईए ने पकड़े लकड़ी...