एसपीयू मंडी: यूजी और पीजी सेमेस्टर परीक्षाओं का शेड्यूल जारी, इस दिन से शुरू होंगी

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

सरदार पटेल विश्वविद्यालय ने यूजी और पीजी सेमेस्टर परीक्षाओं का शेड्यूल जारी कर दिया है। परीक्षाएं 12 मई से शुरू होकर 30 मई तक संचालित होंगी। विश्वविद्यालय ने मंडी, कुल्लू, चंबा और कांगड़ा जिलों में परीक्षाओं के लिए कुल 23 परीक्षा केंद्र स्थापित किए हैं।

सभी केंद्रों पर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं।nचंबा में एक परीक्षा केंद्र, कांगड़ा में चार परीक्षा केंद्र, कुल्लू में तीन और मंडी में 15 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।

इन परीक्षा केंद्रों में बीबीए, बीसीए, बीएड बीएचएम, बीपीई, बीपीएड, बीवाक, बीएससी एमएससी फिजिक्स, इंटेग्रेटिड, एमए अंग्रेजी, एमए अर्थशास्त्र, एमए हिंदी, एमए इतिहास, एमए एमएससी मैथेमेटिक्स, एमए राजनीतिक विज्ञान, एमबीए, एमएससी एन्वायरमेंट साइंस, एमसीए, एमकाम, एमएससी केमिस्ट्री, एमएससी इंडस्ट्रियल केमिस्ट्री, एमएससी फिजिक्स, एमएससी बाटनी, एमएससी जूलाजी, एमटीटीएम, पीजीडीसीए, एमए पब्लिक एड की सेमेस्टर परीक्षा करवाई जाएगी।

सुनील ठाकुर परीक्षा नियंत्रक एसपीयू के बोल

परीक्षा की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। परीक्षा केंद्रों पर बैठने की व्यवस्था, प्रश्नपत्र वितरण, निगरानी व्यवस्था और अन्य जरूरी प्रबंधों को अंतिम रूप दे दिया गया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

फिजिकल एजुकेशन टीचर के 39 पदों पर होगी बैचवाइज भर्ती, इस दिन तक करें ऑनलाइन पंजीकरण

हिमखबर डेस्क उपनिदेशक शिक्षा ऊना द्वारा शारीरिक शिक्षा अध्यापक(सी एंड...

Himachal Weather Alert: प्रदेश में 6 दिन खराब रहेगा मौसम, इन जिलों के लिए अलर्ट जारी

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में लोगों को भीषण गर्मी से...

डिपुओं में फेस व आई स्कैनिंग से राशन देने की तैयारी, टैंडर में 3 कंपनियां आईं आगे

हिमखबर डेस्क सस्ते राशन के डिपुओं मेें राशन फर्जीवाड़ा रोकने...