आज होगा ऐलान, राज्य चुनाव आयोग ने 3:30 बजे बुलाई प्रेस कॉन्फ्रेंस

--Advertisement--

शिमला – हिमखबर डेस्क 

हिमाचल प्रदेश में पंचायत एवं शहरी निकाय चुनावों के लिए आज दोपहर बाद चुनाव आचार संहिता लागू हो सकती है। आज होगा पंचायत चुनाव का ऐलान, राज्य चुनाव आयोग ने साढ़े 3 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई है, जिसमें पंचायत चुनावों का ऐलान होगा।

राज्य चुनाव आयोग ने 51 शहरी और पुरानी पंचायतों की वोटर लिस्ट तैयार कर दी है। आयोग ने चुनाव को लेकर तैयारियां पूरी कर ली हैं।

पहली अप्रैल, 2026 तक 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले सभी पात्र नागरिकों के नाम भी वोटर लिस्ट में जोड़े जा रहे हैं। यानी कि प्रदेश के सैकड़ों युवाओं को पहली बार मतदान करने का अवसर मिलेगा। हालांकि इसके लिए युवाओं को समय रहते अपना वोट बनवाना होगा।

इलेक्शन कमीशन ने बताया कि विभिन्न कारणों से पंचायत और निकाय चुनाव समय पर नहीं हो सके थे, लेकिन अब न्यायालय के निर्देशानुसार इन्हें निर्धारित समयसीमा तक पूरा किया जाना है।

इसी उद्देश्य से अधिक से अधिक पात्र लोगों को मतदान प्रक्रिया में शामिल करने के लिए यह विशेष संशोधन अभियान चलाया जा रहा है।

आयोग ने स्पष्ट किया है कि यह प्रक्रिया उन पंचायतों और शहरी निकायों पर लागू नहीं होगी, जहां वर्तमान में पुनर्गठन का कार्य चल रहा है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विधायक सुधीर शर्मा को विजिलेंस ने 13 अगस्त को तलब किया, आय-व्यय और संपत्तियों से जुड़े दस्तावेज मांगे

हिमखबर डेस्क कांगड़ा के धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र से विधायक सुधीर...

राजगढ़ में दर्दनाक हादसा, तीन मंजिला मकान गिरने से मां-बेटी की मौत, दो मासूम घायल

हिमखबर डेस्क सिरमौर के राजगढ़ में बुधवार दोपहर एक दर्दनाक...

स्वस्थ विकल्प ही उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला: केवल सिंह पठानियां

धर्मशाला, 12 अगस्त - हिमखबर डेस्क अन्तर्राष्ट्रीय युवा दिवस के...