नूरपुर में पुलिस का एक्शन मोड: 24 घंटे में बड़ा ऑपरेशन: चिट्टा जब्त, खनन में भी कार्रवाई

--Advertisement--

नूरपुर पुलिस का डबल एक्शन: 70 ग्राम चिट्टा बरामद, तीन आरोपी गिरफ्तार, अवैध खनन पर भी कड़ा शिकंजा, 24 घंटे में 8 वाहनों के चालान व मशीनरी जब्त

नूरपुर – स्वर्ण राणा 

पुलिस जिला नूरपुर ने बीते 24 घंटों में नशा तस्करी और अवैध खनन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग अभियानों में उल्लेखनीय सफलता हासिल की है।

पहली कार्रवाई में CIA-I टीम ने डमटाल क्षेत्र में गुप्त सूचना के आधार पर छापा मारते हुए 70 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया।

जानकारी के अनुसार पुलिस टीम नियमित पेट्रोलिंग पर थी, तभी भदरोया टोल बैरियर पर सूचना मिली कि तीन युवक दुर्गा माता मंदिर के पास एक मोटरसाइकिल पर संदिग्ध हालत में खड़े हैं।

पुलिस ने स्वतंत्र गवाहों के साथ मौके पर पहुंचकर तलाशी ली, जिसमें मोटरसाइकिल के मीटर पैनल से 70 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मनाब कुमार, हरजोत सिंह और शमशून निवासी जिला होशियारपुर (पंजाब) के रूप में हुई है। उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

वहीं दूसरी ओर, अवैध खनन के खिलाफ चलाए गए विशेष अभियान के तहत पुलिस ने इन्दौरा, नूरपुर और रे क्षेत्र में व्यापक कार्रवाई की। इस दौरान कुल 08 वाहनों के चालान किए गए तथा कई वाहनों और मशीनरी को जब्त कर अदालत में पेश किया गया।

थाना इन्दौरा पुलिस ने अरणी यूनिवर्सिटी के पास खड्ड क्षेत्र में 03 ट्रैक्टरों के चालान किए, जबकि तांडा मोड़ से 01 टिप्पर और ब्यास खड्ड से 01 पोकलेन मशीन को अवैध खनन में संलिप्त पाए जाने पर जब्त किया गया।

थाना नूरपुर क्षेत्र में 01 ट्रैक्टर का चालान किया गया, वहीं पुलिस चौकी रे के मंड रैतपुर क्षेत्र में भी 01 ट्रैक्टर के खिलाफ कार्रवाई की गई। इसके अतिरिक्त बिना नंबर प्लेट चल रहे वाहनों पर मोटर वाहन अधिनियम के तहत भी चालान किए गए।

पुलिस जिला नूरपुर ने स्पष्ट किया है कि नशा तस्करी, अवैध खनन और ओवरलोडिंग के खिलाफ यह अभियान लगातार जारी रहेगा और कानून का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

जब राजा ने भगवान को सौंप दिया सिंहासन, फिर शुरू हिमाचल का सबसे बड़ा उत्सव, दुनिया भी हो गई दीवानी

कुल्लू दशहरा हिमाचल की समृद्ध धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं...

रणजी ट्रॉफी के लिए हिमाचल की टीम घोषित, कांगड़ा के 4 खिलाड़ियों को मिली जगह

रणजी ट्रॉफी के लिए हिमाचल प्रदेश की 15 सदस्यीय...

चालक को आई नींद की झपकी! रानीताल-मुबारिकपुर हाईवे पर पलटा बीयर की पेटियों से लदा ट्रक

रानीताल-मुबारिकपुर हाईवे पर बीयर की पेटियों से लदा एक...