दर्दनाक हादसा: अनियंत्रित होकर खाई में गिरा पिकअप, एक की मौत, तीन घायल

--Advertisement--

शिमला – हिमखबर डेस्क 

शिमला जिला में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जहां पर एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

जानकारी के मुताबिक, घटना जिले के कोटखाई क्षेत्र में पांदली रोड पर हुई। हादसा दोपहर करीब 12 बजे के आसपास हुआ। बताया जा रहा है कि पिकअप वाहन में चार लोग सवार थे।

हादसे में विजय शर्मा नाम के व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई है, जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद घायलों को तुरंत उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोटखाई पहुंचाया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।

इधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

चयन आयोग ने निर्धारित की शिक्षकों की विभिन्न पोस्ट कोड हेतु परीक्षा तिथियां

हिमखबर डेस्क हमीरपुर स्थित प्रदेश चयन आयोग ने विभिन्न पोस्ट...

मुख्यमंत्री ने चार नई एम्बुलैंस को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, इन क्षेत्रों को मिलेगी सुविधा

हिमखबर डेस्क मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सोमवार को अपने...

गगरेट में खेत में मिला कांगड़ा के युवक का शव, क्षेत्र में फैली सनसनी

हिमखबर डेस्क गगरेट में सोमवार सुबह अल्फा होटल के सामने...

मशोबरा में खुला प्रदेश का पहला महिला नशा मुक्ति केंद्र, टांडा अस्पताल में खोला जाएगा दूसरा केंद्र

हिमखबर डेस्क मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज शिमला के...