आधा घंटा चला घमासान, बीच राह जो आया पिसता चला गया, नादौन में बीच सडक़ खतरनाक युद्ध

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क 

नादौन शहर से होकर गुजरने वाले मुख्य मार्गों पर बेसहारा पशुओं के आतंक से न केवल शहरवासी बल्कि आवाजाही करने वाले वाहन चालक भी बहुत अधिक परेशान हैं। इन पशुओं के हमले की चपेट में आकर कई लोग घायल हो चुके हैं, वहीं कई वाहन क्षतिग्रस्त हो चुके हैं।

ताजा घटनाक्रम में सोमवार शाम उस समय लोग दहशत में आ गए और अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब नादौन-ज्वालामुखी मार्ग पर यूको बैंक के निकट दो बड़े बैलों की भयंकर भिड़ंत हुई।

करीब आधे घंटे तक दोनों में लड़ाई चलती रही और दोनों बुरी तरह लहूलुहान हो गए। स्थानीय दुकानदारों ने लगातार पानी की बौछार कर इन्हें अलग किया।

इस भयंकर भिड़ंत के दौरान सडक़ किनारे कई दुकानों के साइन बोर्ड भी टूट गए। कुछ दुपहिया वाहन चालक इनकी चपेट में आने से बाल बाल बचे, सडक़ पर चल रहे तथा आसपास सडक़ किनारे खड़े वाहनों को भी क्षति हुई।

भिड़ंत इतनी जोरदार थी कि वहां मची अफरा-तफरी में लोग जान बचाने के लिए इधर उधर भाग रहे थे, वहीं सडक़ पर यातायात थम सा गया और वाहनों की लंबी कतार लग गई।

स्थानीय लोगों ने बताया कि शहर के अंदर भी गलियों में इसी तरह की स्थिति कई बार देखी जा चुकी है। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि इस समस्या का स्थायी समाधान किया जाए।

नगर परिषद कार्यकारी अधिकारी रमन कुमार के बोल

इस संबंध में नगर परिषद कार्यकारी अधिकारी रमन कुमार ने बताया कि समय समय पर पशु पालन विभाग के सहयोग से ऐसे हिंसक पशुओं भो पकडऩे के लिए अभियान चलाया जा रहा है। समस्या का शीघ्र समाधान करवाया जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

जब राजा ने भगवान को सौंप दिया सिंहासन, फिर शुरू हिमाचल का सबसे बड़ा उत्सव, दुनिया भी हो गई दीवानी

कुल्लू दशहरा हिमाचल की समृद्ध धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं...

रणजी ट्रॉफी के लिए हिमाचल की टीम घोषित, कांगड़ा के 4 खिलाड़ियों को मिली जगह

रणजी ट्रॉफी के लिए हिमाचल प्रदेश की 15 सदस्यीय...

चालक को आई नींद की झपकी! रानीताल-मुबारिकपुर हाईवे पर पलटा बीयर की पेटियों से लदा ट्रक

रानीताल-मुबारिकपुर हाईवे पर बीयर की पेटियों से लदा एक...