इंडोनेशिया में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे मंडी के ऋषभ और शिवांग

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क 

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (सीबीएसई) मंडी के दो प्रतिभाशाली छात्र ऋषभ ठाकुर और शिवांग कश्यप ने अपनी मेहनत, लगन और नवाचार के बल पर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाई है।

इन दोनों छात्रों का चयन मई माह में जकार्ता में आयोजित होने वाले एक प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम के लिए हुआ है, जहां वे भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। इनकी सफलता का आधार है उनका अभिनव प्रोजेक्ट ऑटोमेटिक डैम गेट सिस्टम है।

यह मॉडल विशेष रूप से पहाड़ी क्षेत्रों में आने वाली प्राकृतिक आपदाओं जैसे बादल फटना और अचानक बाढ़ को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।

इस सिस्टम में अत्याधुनिक सेंसर तकनीक का उपयोग किया गया है, जो जलस्तर में वृद्धि को तुरंत पहचान लेती है। जैसे ही पानी खतरे के स्तर तक पहुंचता है, यह सिस्टम स्वत: अलर्ट जारी करता है और डैम के गेट अपने आप खुल जाते हैं।

इससे अतिरिक्त पानी का नियंत्रित बहाव संभव हो पाता है, जिससे निचले इलाकों में होने वाले नुकसान को काफी हद तक रोका जा सकता है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अंतर्राष्ट्रीय शिमला ग्रीष्मोत्सव – 2026 का हुआ भव्य आगाज

हिमखबर डेस्क 08 से 12 जून, 2026 तक आयोजित किए...

चयन आयोग ने निर्धारित की शिक्षकों की विभिन्न पोस्ट कोड हेतु परीक्षा तिथियां

हिमखबर डेस्क हमीरपुर स्थित प्रदेश चयन आयोग ने विभिन्न पोस्ट...

मुख्यमंत्री ने चार नई एम्बुलैंस को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, इन क्षेत्रों को मिलेगी सुविधा

हिमखबर डेस्क मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सोमवार को अपने...

गगरेट में खेत में मिला कांगड़ा के युवक का शव, क्षेत्र में फैली सनसनी

हिमखबर डेस्क गगरेट में सोमवार सुबह अल्फा होटल के सामने...