घर से दो किमी दूर जंगल में पेड़ से लटका मिला युवक का शव

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क 

क्षेत्र की ग्राम पंचायत चकवाड़ी के बाड़च्छ गांव से लापता 33 वर्षीय युवक का शव घर से कुछ दूरी पर जंगल में पेड़ से फंदे पर लटका हुआ मिला है। हेमराज पुत्र गिरधारी लाल के पेड़ से लटके मिलने की सूचना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।

जानकारी के अनुसार हेमराज 18 अप्रैल को घर से निकला था, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटा। परिजनों ने काफी तलाश की, लेकिन सुराग न मिलने पर अगले दिन पुलिस को सूचना दी।

पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से तलाशी अभियान शुरू किया। रविवार देर रात घर से करीब दो किलोमीटर दूर जंगल में एक व्यक्ति ने हेमराज का शव फंदे पर लटका देखा, जिसकी सूचना तुरंत पुलिस टीम को दी गई।

हेमराज क्षेत्र में ही वेल्डिंग की दुकान चलाकर अपने परिवार का पालन-पोषण करता था। वह अपने पीछे पत्नी और तीन व छह वर्ष के दो छोटे बेटों को छोड़ गया है।

पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और सोमवार को नूरपुर अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया।

एसपी नूरपुर कुलभूषण वर्मा के बोल 

एसपी नूरपुर कुलभूषण वर्मा ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। मौत के कारणों की बारीकी से जांच की जा रही है। सभी तथ्यों को ध्यान में रखकर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विधायक सुधीर शर्मा को विजिलेंस ने 13 अगस्त को तलब किया, आय-व्यय और संपत्तियों से जुड़े दस्तावेज मांगे

हिमखबर डेस्क कांगड़ा के धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र से विधायक सुधीर...

राजगढ़ में दर्दनाक हादसा, तीन मंजिला मकान गिरने से मां-बेटी की मौत, दो मासूम घायल

हिमखबर डेस्क सिरमौर के राजगढ़ में बुधवार दोपहर एक दर्दनाक...

स्वस्थ विकल्प ही उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला: केवल सिंह पठानियां

धर्मशाला, 12 अगस्त - हिमखबर डेस्क अन्तर्राष्ट्रीय युवा दिवस के...