नाबालिगा को भगाने वाला आरोपी गिरफ्तार, 2 दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क 

पुलिस थाना हरोली के तहत गांव में रहने वाली नाबालिगा को भगाने के मामले में पुलिस ने व्यक्ति को पकड़कर बच्ची को सकुशल बरामद कर उसे परिजनों के हवाले कर दिया है।

जानकारी के अनुसार नाबालिगा के परिजनों ने उनकी बच्ची के गुम होने संबंधी पुलिस में शिकायत दर्ज करवाते हुए एक व्यक्ति पर शक जाहिर किया था, जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर तत्काल कार्रवाई शुरू कर दी थी।

पुलिस थाना हरोली के प्रभारी सुनील सांख्यान व पंडोगा पुलिस चौकी के प्रभारी गुरध्यान शर्मा के नेतृत्व में टीमों का गठन करके कार्रवाई शुरू की।

उन्होंने तकनीकी व अपने सूत्रों के हवाले से छानबीन शुरू करते हुए पंजाब पुलिस की भी मदद ली। पुलिस टीम ने 24 घंटे के भीतर ही बच्ची को जिला पटियाला के राजपुरा रेलवे स्टेशन से बरामद कर आरोपी को पकड़ लिया।

इसके बाद सभी जरूरी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद बच्ची को उसके परिजनों के हवाले कर दिया गया। आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी गई।

सोमवार को आरोपी को पुलिस ने माननीय कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे 2 दिन के लिए पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। जानकारी के अनुसार नाबालिगा 12 वर्ष की है जबकि आरोपी की उम्र 60 वर्ष है।

डीएसपी हरोली मोहन रावत के बोल 

डीएसपी हरोली मोहन रावत ने बताया कि महज 24 घंटे के भीतर ही नाबालिगा को सकुशल बरामद कर आरोपी को सलाखों के पीछे डाल दिया है। आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे 2 दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अंतर्राष्ट्रीय शिमला ग्रीष्मोत्सव – 2026 का हुआ भव्य आगाज

हिमखबर डेस्क 08 से 12 जून, 2026 तक आयोजित किए...

चयन आयोग ने निर्धारित की शिक्षकों की विभिन्न पोस्ट कोड हेतु परीक्षा तिथियां

हिमखबर डेस्क हमीरपुर स्थित प्रदेश चयन आयोग ने विभिन्न पोस्ट...

मुख्यमंत्री ने चार नई एम्बुलैंस को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, इन क्षेत्रों को मिलेगी सुविधा

हिमखबर डेस्क मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सोमवार को अपने...

गगरेट में खेत में मिला कांगड़ा के युवक का शव, क्षेत्र में फैली सनसनी

हिमखबर डेस्क गगरेट में सोमवार सुबह अल्फा होटल के सामने...