एनएच- 707 पर हादसा: जलकर राख हुई स्विफ्ट कार, बाल-बाल बचे श्रद्धालु

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क 

पांवटा साहिब-गुम्मा नैशनल हाईवे-707 पर जामली के समीप देर रात एक कार में अचानक आग लग गई। इस हादसे में उत्तरकाशी (उत्तराखंड) नंबर की एक स्विफ्ट कार पूरी तरह से जलकर राख हो गई है।

गनीमत यह रही कि कार में सवार यात्रियों ने समय रहते बाहर निकलकर अपनी जान बचा ली। जानकारी के अनुसार यह घटना रात करीब 2 बजे की है।

कार सवार उत्तरकाशी से महासू मंदिर चालदा (पशमी) में दर्शन करने के लिए जा रहे थे। जब कार जामली के पास पहुंची तो अचानक कार के बोनट से धुआं निकलने लगा।

चालक ने तत्परता दिखाते हुए कार को तुरंत रोका और उसमें सवार सभी लोग बाहर निकल आए। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया।

कुछ ही देर में पूरी कार आग की लपटों में घिर गई। रात का समय होने के कारण जब तक मदद पहुंचती, तब तक कार पूरी तरह जल चुकी थी।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग इतनी तेज थी कि कार का केवल ढांचा ही शेष बचा है। प्रारंभिक दृष्टि में आग लगने का कारण शार्ट सर्किट माना जा रहा है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अंतर्राष्ट्रीय शिमला ग्रीष्मोत्सव – 2026 का हुआ भव्य आगाज

हिमखबर डेस्क 08 से 12 जून, 2026 तक आयोजित किए...

चयन आयोग ने निर्धारित की शिक्षकों की विभिन्न पोस्ट कोड हेतु परीक्षा तिथियां

हिमखबर डेस्क हमीरपुर स्थित प्रदेश चयन आयोग ने विभिन्न पोस्ट...

मुख्यमंत्री ने चार नई एम्बुलैंस को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, इन क्षेत्रों को मिलेगी सुविधा

हिमखबर डेस्क मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सोमवार को अपने...

गगरेट में खेत में मिला कांगड़ा के युवक का शव, क्षेत्र में फैली सनसनी

हिमखबर डेस्क गगरेट में सोमवार सुबह अल्फा होटल के सामने...