हिमाचल की इस पंचायत में नहीं होगा चुनाव, लोगों ने आपसी भाईचारे से कर लिया प्रधान, उपप्रधान और पंच का चयन

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

हिमाचल प्रदेश में पंचायत चुनाव के लिए दावेदारी की चल रही मारामारी के बीच जिला बिलासपुर से एक अलग खबर सामने आई है। घुमारवीं उपमंडल के तहत दधोल व पडयालग पंचायत से अलग होकर बनी नवगठित छंदोह पंचायत ने एक अनूठी मिसाल पेश कर आपसी भाईचारे और एकता को दर्शाया है।

छंदोह पंचायत के लोगों ने विकास को प्राथमिकता देते हुए सर्वसम्मति से प्रधान, उपप्रधान और सभी वार्ड सदस्यों के नामों पर सहमति बना ली है। पंचायत में पूर्व प्रधान मेहर सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में उपस्थित ग्रामीणों ने सहमति से सभी पदों पर नाम तय किए, हालांकि इच्छुक उम्मीदवारों के लिए चुनाव लड़ने का विकल्प खुला रखा गया है।

इन नामों पर बनी सहमति

नवगठित छंदोह पंचायत में पांच गांव छंदोह, मरयानी, जसवानी, डोहरु और पन्याली को शामिल किया गया है। सर्वसम्मति से सुभाष रणौत को प्रधान और बलजीत कश्यप को उपप्रधान चुना गया। इसके अलावा वार्ड सदस्यों में जसवानी से सोनू, मरयानी से प्रकाश, पन्याली से बनिता, डोहरु से पूनम और छंदोह वार्ड से ओमकार के नाम पर सहमति बनी।

बताई प्राथमिकताएं

नवनिर्वाचित प्रधान सुभाष रणौत ने बताया कि पंचायत में सड़कों की खराब स्थिति को सुधारना साथ ही पेयजल समस्या के समाधान के लिए हैंडपंप स्थापित करना उनकी प्राथमिकता में है।

वहीं उपप्रधान बलजीत कश्यप ने कहा कि पंचायत के सभी गांवों के समग्र विकास के लिए मिलजुल कर कार्य किया जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

मां चिंतपूर्णी ने पूरी की मनोकामना: ऋषिकेश से दौड़ा चला आया परिवार, पावन पिंडी पर अर्पित किया चांदी का छत्र

हिमखबर डेस्क विश्व विख्यात धार्मिक स्थल माता श्री चिंतपूर्णी के...

नाबालिग से दुष्कर्म, मोबाइल फोन देने के बहाने बुलाया, फिर होटल में ले गया, आरोपी फरार

हिमखबर डेस्क हिमाचल के मंडी जिले से एक दिल-दहला देने...

HPU में पढ़ाई हुई महंगी: शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए नया फीस स्ट्रक्चर जारी, जानें किस कोर्स की कितनी बढ़ी फीस

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (एचपीयू) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27...

HRTC बस में सफर और पिट्ठू बैग में सफेद जहर, कांगड़ा पुलिस ने ऐसे दबोचा नशा तस्कर

हिमखबर डेस्क जिला कांगड़ा पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए...