लिफ्ट टूटने से 29 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत; मासूम बच्ची के सिर से उठा पिता का साया

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले से एक दिल-दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां पर लिफ्ट अचानक टूटने से एक 29 वर्षीय युवक की मौत हो गई। वहीं, इस हादसे के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

जानकारी के मुताबिक, घटना जिले के शंभूवाला स्थित निजी दवाई कंपनी सनवेट हेल्थ केयर की है। हादसा शुक्रवार शाम करीब 7:00 बजे हुआ। मृतक की पहचान टीका राम पुत्र रूप सिंह, निवासी रुखड़ी, जिला सिरमौर के रूप में हुई है।

बताया जा रहा है कि कंपनी में लिफ्ट के जरिए सामान ऊपर की मंजिल पर भेजा जा रहा था। इसी दौरान अचानक लिफ्ट की लोहे की तार (रोप) टूट गई और लिफ्ट सीधे नीचे आ गिरी। लिफ्ट में मौजूद युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

हादसे के तुरंत बाद आनन-फानन में घायल युवक को नाहन मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया, लेकिन जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। वहीं, घटना के बाद कंपनी परिसर में अफरा-तफरी मच गई। अस्पताल से सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी गई। आज शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंपा जाएगा।

पुलिस अधीक्षक सिरमौर के बोल

पुलिस अधीक्षक सिरमौर ने मामले की पुष्टि की है। फिलहाल, हादसे के सटीक कारणों का पता नहीं चल पाया है। प्रारंभिक तौर पर लिफ्ट में तकनीकी खराबी और तार टूटना हादसे की वजह माना जा रहा है। हालांकि, पुलिस सभी पहलुओं पर मामले की जांच कर रही है।

बता दें कि मृतक अपने पीछे एक छोटी मासूम बेटी और भरा-पूरा परिवार छोड़ गया है। युवा सदस्य की अचानक मृत्यु से परिवार में कोहराम मच गया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

‘ये दिल मांगे मोर’ कहकर अमर हो गया हिमाचल का शेर…यही हैं ‘The Pride of Himachal’ कैप्टन विक्रम बत्रा

पालमपुर-बर्फू आज की युवा पीढ़ी सोशल मीडिया पर हजारों...

जया हो या हेमा, साक्षी हो या सुषमा…सबकी पसंद बनी हिमाचल में यूरोप से आई यह कला

हिमखबर डेस्क  समय के साथ भुला दी गई क्रोशिया कला...