HRTC बस में सफर और पिट्ठू बैग में सफेद जहर, कांगड़ा पुलिस ने ऐसे दबोचा नशा तस्कर

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

जिला कांगड़ा पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अपने विशेष अभियान के तहत एक और बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने एक एचआरटीसी बस में सवार युवक को 5.71 ग्राम चिट्टे के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पुलिस की इस कार्रवाई से नशा तस्करों में हड़कंप मच गया है।

जानकारी के अनुसार पुलिस की विशेष टीम तकीपुर स्थित टोल प्लाजा के समीप गश्त पर थी, तभी रानीताल की तरफ से आ रही HRTC बस (HP68-4508) वहां पहुंची। यह बस परवाणू-ऊना-धर्मशाला रूट पर चल रही थी।

पुलिस ने बस को रुकवाकर तलाशी ली तो बस की पिछली सीट पर बैठे एक युवक के पिट्ठू बैग से 5.71 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। पकड़े गए आरोपी की पहचान विपांशु चौधरी (23) पुत्र विक्रमजीत निवासी गांव तालपुरा, वार्ड नंबर-3, तहसील व जिला कांगड़ा के रूप में हुई है।

पुलिस ने आरोपी को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में पुलिस थाना कांगड़ा में एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 के अंतर्गत मामला पंजीकृत किया गया है। आरोपी के खिलाफ नियमानुसार आगामी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। मामले की पुष्टि प्रवक्ता एसपी कार्यालय की तरफ से की गई है।

जिला कांगड़ा पुलिस ने स्पष्ट किया है कि नशे के विरुद्ध उनका यह विशेष अभियान भविष्य में भी निरंतर जारी रहेगा। पुलिस ने चेतावनी दी है कि नशे और अन्य किसी भी अवैध कारोबार में लिप्त व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

साथ ही, पुलिस ने आमजन से अपील की है कि नशे के सौदागरों के बारे में कोई भी सूचना मिलने पर तुरंत पुलिस को अवगत कराएं। सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह से गोपनीय रखी जाएगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

‘ये दिल मांगे मोर’ कहकर अमर हो गया हिमाचल का शेर…यही हैं ‘The Pride of Himachal’ कैप्टन विक्रम बत्रा

पालमपुर-बर्फू आज की युवा पीढ़ी सोशल मीडिया पर हजारों...

जया हो या हेमा, साक्षी हो या सुषमा…सबकी पसंद बनी हिमाचल में यूरोप से आई यह कला

हिमखबर डेस्क  समय के साथ भुला दी गई क्रोशिया कला...