Himhomes.in दिलाएगा सपनों का घर, हमीरपुर की बेटी ने होमलेस के लिए डिजाइन की वेबसाइट

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क 

गांवों से शहरों मेें रोजगार की तलाश में आए लोगों को अकसर आपने किराए पर मकान लेने या फिर कुछ लोगों को घर या अन्य तरह की प्रॉपर्टी खरीदने या फिर बेचने के लिए भटकते हुए या फिर बिचौलियों को कमीशन देते हुए देखा होगा। ऐसे लोगों की इस समस्या को देखते हुए हमीरपुर की बेटी ईवा शर्मा ने इसका समाधान खोजा है।

एनआईटी हमीरपुर से कम्प्यूटर साइंस से पासआउट और गूगल इंडिया में सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईवा ने हिमहोम्स.इन नाम से एक वेबसाइट डिजाइन की है।

इसमें घर या किसी भी तरह की प्रॉपर्टी को किराए पर देने या बेचने के लिए मालिक को वेबसाइट में अपनी ई-मेल और फोन नंबर की सहायता से पंजीकरण करना होगा तथा अपनी संपत्ति या घर की विस्तृत जानकारी व फोटो अपलोड करने होंगे।

साथ ही उसमें संभावित किराया या कीमत भी डालनी होगी। इसी तरह घर किराए पर लेने या खरीदने वाले को ऐच्छिक लोकेशन व सुविधाओं के अनुरूप घर या संपत्ति को सर्च या ब्राउज करना है।

ग्राहक को संपत्ति पसंद आने पर वह मालिक से फोन नंबर या ई-मेल पर सीधा संपर्क कर सकता है, साथ ही संपत्ति की गूगल मैप लोकेशन पर बिना किसी की मदद के आसानी से पहुंच सकता है।

वेबसाइट पर शेयर करें डिटेल

हिमहोम्स.इन’ की डिजाइनर ईवा शर्मा का कहना है कि यह घर ढूंढने, किराए पर देने या बेचने वाले नागरिकों के लिए एक नि:शुल्क सुविधा है, जिसे लोगों की रुचि के अनुरूप विस्तृत रूप दिया जा सकता है और एक ऐप में बदला जाएगा।

उन्होंने लोगों से अपील की है कि घर किराए पर देने या संपत्ति बेचने के इच्छुक नागरिक हिमहोम्स.इन वेबसाइट पर अपनी डिटेल शेयर करें।

कौन हैं ईवा शर्मा

हमीरपुर की रहने वाली ईवा शर्मा की शिक्षा और पारिवारिक पृष्टभूमि की बात करें तो वह हिम अकादमी पब्लिक स्कूल विकासनगर और न्यू गुरूकुल पब्लिक स्कूल हमीरपुर की छात्रा रही हैं। ईवा ने बीटेक कम्प्यूटर साइंस की शिक्षा एनआईटी हमीरपुर से पूर्ण की।

ईवा की माता शशि बाला हिंदी की प्रवक्ता और पिता विनोद कुमार रसायन विज्ञान के प्रवक्ता हैं। तीन भाई बहनों में ईवा सबसे बड़ी है और वर्तमान में गूगल इंडिया के बेंगलुरू कार्यालय में सॉफ्टवेयर इंजीनियर के पद पर कार्यरत हंै।

--Advertisement--
--Advertisement--

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में अटूट रिश्ते का दर्दनाक अंत : भाई की अर्थी देख बहन के भी थमे प्राण, दोहरा मातम

हिमखबर डेस्क  देवभूमि के हमीरपुर जिले का भोरंज उपमंडल इन...

फौजियों पर विवादित टिप्पणी कर घिरी हिमाचल की इन्फ्लुएंसर, सोशल मीडिया पर जमकर हो रही ट्रोल

हिमखबर डेस्क  इन्फ्लुएंसर इशिता पुंडीर इन दिनों विवादित बयान को...

परिजनों को थी उम्मीद…पर मिली गम की खबर, 14 दिन से लापता युवक का झाड़ियों में मिला शव

चम्बा - भूषण गुरूंग  पर्यटन नगरी डल्हौजी के सुभाष चौक-बस...