राज्यसभा में गूंजेगा हिमाचल का स्वर, नव निर्वाचित सांसद अनुराग शर्मा ने ली शपथ

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क 

हिमाचल प्रदेश से नव निर्वाचित राज्यसभा सांसद अनुराग शर्मा ने गुरुवार को संसद परिसर में पद एवं गोपनीयता की शपथ ग्रहण की। उन्हें उपराष्ट्रपति एवं राज्यसभा के सभापति सीपी राधाकृष्णन ने शपथ दिलाई।

शपथ के बाद अनुराग शर्मा ने प्रदेश के हितों की रक्षा के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया।

उन्होंने कहा कि संसद के दोनों सदनों में हिमाचल प्रदेश के एकमात्र प्रतिनिधि के रूप में वे अपनी जिम्मेदारी को गंभीरता से निभाएंगे और प्रदेश से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को केंद्र सरकार के समक्ष प्रभावी ढंग से उठाएंगे।

उन्होंने विशेष रूप से हिमाचल की वित्तीय स्थिति को सुदृढ़ करने के लिए केंद्र से सहयोग प्राप्त करने, तथा लंबित रेल, सड़क और अन्य बुनियादी ढांचा परियोजनाओं को गति देने के लिए सदन में जोरदार आवाज उठाने का भरोसा दिया।

अनुराग शर्मा ने अपने नामांकन के लिए कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व राहुल गांधी, सोनिया गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू का आभार जताया।

उन्होंने कहा कि उनके नामांकन से पार्टी कार्यकर्ताओं में नया उत्साह आया है, जिससे संगठन को और मजबूती मिलेगी।

उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि आने वाले समय में वे हिमाचल प्रदेश के समग्र विकास को नई दिशा देने में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

बसाल में भीषण अग्निकांड, मजदूरों के 100 से ज्यादा आशियाने जलकर राख

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले से एक भीषण...

पंचायत चुनावों में बहसबाजी के दौरान युवक की मौत, शराब पीने के बाद हुई कहासुनी

हिमखबर डेस्क दाड़लाघाट क्षेत्र की पंचायत बरायली के गांव डवारू निवासी...