दक्षिण अफ्रीका में हमीरपुर के युवक की मौत, विदेश में स्वीमिंग पूल में तैरता मिला महारल के अमन का शव

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिला के उपमंडल बड़सर के तहत आने वाली पंचायत महारल में उस समय दुखों का पहाड़ टूट पड़ा, जब क्षेत्र के 26 वर्षीय युवक अमन कुमार की दक्षिण अफ्रीका में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।

माता-पिता के इकलौते बेटे अमन का शव एक स्विमिंग पूल में बरामद हुआ है, जिसने इस पूरी घटना को रहस्यों के घेरे में खड़ा कर दिया है।

पिछले साल दीपावली के बाद अपने सुनहरे भविष्य के सपने संजोकर और परिवार की आर्थिक स्थिति को सुधारने की उम्मीद लेकर अमन विदेश गया था, जहां वह एक होटल में कार्यरत था।

पिता उधम सिंह ने भारी आर्थिक तंगी के बावजूद मेहनत-मजदूरी और शादियों में बैंड बजाकर पाई-पाई जोड़ी ताकि अपने बेटे को होटल मैनेजमेंट का कोर्स करवा सकें। उनकी मेहनत रंग भी लाई थी और अमन घर की गरीबी दूर करने के लिए सात समंदर पार गया था।

दो बहनों की शादी के बाद अमन ही घर का एकमात्र सहारा था। करीब तीन महीने पहले ही उसने केरल की एक युवती से कोर्ट मैरिज की थी और परिवार बड़ी बेसब्री से उसके घर लौटने का इंतजार कर रहा था।

घर में पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ शादी के जश्न की तैयारियां चल रही थीं, लेकिन जिस आंगन में सेहरा सजने वाला थाए वहां अब मातम का सन्नाटा पसरा है।

अमन के परिजनों सहित समस्त ग्रामीणों ने केंद्र व प्रदेश सरकार से इस मामले की निष्पक्ष जांच की पुरजोर मांग की है। शव को भारत पहुंचने में 15 से 20 दिन का समय लग सकता है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

सिर्फ इस्तीफा नहीं, NEET पेपर लीक के हर गुनहगार को सलाखों के पीछे भेजे सरकार: विनय कुमार

हिमखबर डेस्क प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार ने कहा है...

योजना के तहत लंज के समीप गांव गुब्बर परगोड में स्थापित हुआ सौर ऊर्जा प्लांट

ग्रीन पंचायत: स्वच्छ ऊर्जा के साथ ग्रामीण विकास का...

‘ये दिल मांगे मोर’ कहकर अमर हो गया हिमाचल का शेर…यही हैं ‘The Pride of Himachal’ कैप्टन विक्रम बत्रा

पालमपुर-बर्फू आज की युवा पीढ़ी सोशल मीडिया पर हजारों...