राज्य की पांच बेटियों को प्रेरणा स्रोत सम्मान, कबड्डी विश्व कप में देश की जीत में अहम भूमिका निभाने पर इनाम

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

महिला कब्बड्डी विश्व कप में देश की जीत में अहम किरदार निभाने वाली हिमाचली बेटियों को प्रेरणा स्त्रोत सम्मान मिलेगा। सुक्खू सरकार ने पांच महिला खिलाडिय़ों को हिमाचल दिवस के मौके पर यह सम्मान देने का फैसला लिया है।

पांचों महिला खिलाड़ी ग्रामीण परिवेश से संबंध रखती है और इन्होंने अपनी मेहनत के दम पर ना केवल प्रदेश का नाम रोशन किया, बल्कि युवाओं के लिए भी प्रेरणा स्रोत बनी है।

उल्लेखनीय है कि इस वर्ष राज्य स्तरीय हिमाचल दिवस समारोह 15 अप्रैल को किन्नौर जिला के रिकांगपिओ में मनाया जा रहा है। समारोह की अध्यक्षता प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू करेंगे।

हिमाचल दिवस समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में बेहतरीन कार्य करने वालों को सम्मानित किया जाएगा। वहीं खेल समेत अन्य क्षेत्रों में बेहतर कार्य कर प्रदेश का नाम रोशन करने वालों को भी सम्मानित किया जाना है। इस फेहरिस्त में महिला कब्बड्डी विश्व विजेता टीम में शामिल रही हिमाचल की पांच खिलाडिय़ों को सरकार सम्मानित करने जा रही है।

इनमें सिरमौर जिला के सरोग गांव की रितु नेगी, शिलाई के धकौली की साक्षी शर्मा, पुष्पा कुमारी के अलावा मंडी जिला के चच्योट क्षेत्र के गांव बेला की भावना कुमारी और चंबा जिला के दुर्गम क्षेत्र तीसा की चंपा ठाकुर का नाम शामिल है।

महिला खिलाडिय़ों ने दुर्गम क्षेत्रों से निकलकर अपनी मेहनत, लगन और खेल कौशल के दम पर राष्ट्रीय टीम में स्थान बनाया। वहीं सीमित संसाधनों और कठिन परिस्थितियों के बावजूद इनका संघर्ष युवाओं के लिए भी मिसाल बना है।

प्रदेश की पांचों महिला खिलाडिय़ों ने विश्व कप में शानदार प्रदर्शन किया और टीम की जीत में भी अहम रोल निभाया था। इन पांचों खिलाडिय़ों की उपलब्धि इसलिए भी खास मानी जा रही है। ये सभी ग्रामीण परिवेश से ताल्लुक रखती हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में घात लगाकर कॉलेज जा रही 19 वर्षीय छात्रा की बेरहमी से हत्या || CRIME STORY

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के मंडी जिला के सरकाघाट क्षेत्र...

वन विभाग की टीम पर हमला, अवैध लकड़ी जब्त करने पर हुआ पथराव; सरकारी गाड़ी क्षतिग्रस्त

चम्बा - भूषण गुरुंग हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में...

निजी स्कूल अब नहीं बेच पाएंगे बाहरी किताबें, मनमानी की तो रद्द होगी मान्यता

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के निजी स्कूलों में अब मनमानी...