दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए गुड न्यूज, विशेष शिक्षक के पद भरने की प्रक्रिया शुरू, 31 मार्च तक करें आवेदन

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क 

हिमाचल प्रदेश में दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए सरकारी नौकरी का सुनहरा अवसर आया है। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा विभाग, शिमला ने छठी से बारहवीं कक्षा तक के लिए विशेष शिक्षक (स्पेशल एजुकेटर) के दिव्यांग अभ्यर्थियों हेतु आरक्षित पदों को नियमित आधार पर भरने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

विभाग की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार ये नियुक्तियां प्रचलित भर्ती एवं पदोन्नति नियमों के तहत की जाएंगी। इन पदों को एचपी सिविल सर्विसेज (संशोधित) वेतन नियम, 2022 के तहत पे मैट्रिक्स के लेवल-10, सेल-10 में भरा जाएगा।

चयनित अभ्यर्थियों को न्यूनतम 38,100 प्रतिमाह वेतन के साथ नियमानुसार अन्य भत्ते भी मिलेंगे। विभाग ने स्पष्ट किया है कि केवल वही अभ्यर्थी पात्र होंगे जिन्होंने किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से न्यूनतम 50 प्रतिशत अंकों के साथ स्नातक तथा भारतीय पुनर्वास परिषद से मान्यता प्राप्त संस्थान से विशेष शिक्षा में बीएड किया हो।

साथ ही हिमाचल प्रदेश स्कूल शिमला बोर्ड द्वारा आयोजित शिक्षक पात्रता परीक्षा (टैट) उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। विभाग ने यह भी स्पष्ट किया है कि अधूरे या अस्पष्ट आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

आयुसीमा

आयुसीमा 18 से 45 वर्ष निर्धारित की गई है, जबकि नियमानुसार आरक्षित वर्गों को ऊपरी आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी।

पात्र अभ्यर्थी अपना बायोडाटा निर्धारित प्रपत्र में भरकर सभी आवश्यक प्रमाण पत्रों की सत्यापित प्रतियों सहित निदेशक, स्कूल शिक्षा निदेशालय, लालपानी, शिमला-171001 के नाम 31 मार्च तक भेज सकते हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में टाइगर…पांवटा साहिब के खारा जंगल में चहलकदमी, CCTV कैमरा में कैद

हिमखबर डेस्क पांवटा साहिब के खारा वन क्षेत्र में वन...

मृतकों के खातों से निकलती रही पेंशन, चंबा में सब-पोस्टमास्टर के घर CBI की रेड

चम्बा - भूषण गुरुंग मृतकों के नाम पर सरकारी पेंशन...

धर्मशाला से सुधांशू त्रिवेदी का बड़ा हमला, विपक्ष में बैठने के लायक भी नहीं कांग्रेस की स्थिति

हिमखबर डेस्क भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता और सांसद...

कांगड़ा में आपदा प्रबंधन तंत्र की बड़ी परीक्षा, 14 उपमंडलों में हुई मेगा मॉक ड्रिल

राज्य स्तरीय मेगा माॅक एक्सरसाइज का सफल आयोजन, उपायुक्त...