एनसीएल में असिस्टेंट फोरमैन के 270 पदों पर निकली भर्ती

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क 

कोल इंडिया लिमिटेड की सहायक कंपनी और मिनीरत्न पीएसयू नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एनसीएल) ने असिस्टेंट फोरमैन (ट्रेनी) ग्रेड-सी के पदों पर सीधी भर्ती निकाली है।

इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 270 रिक्तियों को भरा जाएगा। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से पांच मार्च तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

आयुसीमा:

पांच मार्च, 2026 तक उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम 30 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित श्रेणियों (एससी/ एसटी के लिए पांच वर्ष और ओबीसी-एनसीएल के लिए तीन वर्ष) को नियमों के अनुसार ऊपरी आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

वेतनमान:

चयनित उम्मीदवारों को 47,330.25 रुपए प्रतिमाह का मूल वेतन मिलेगा। इसके अलावा, वे महंगाई भत्ता (डीए), एचआरए, अटेंडेंस बोनस और अन्य लाभों के हकदार होंगे।

शैक्षणिक योग्यता

उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं (मैट्रिक) पास होना अनिवार्य है। इसके साथ ही संबंधित इंजीनियरिंग ट्रेड (इलेक्ट्रिकल, मैकेनिकल या इलेक्ट्रॉनिक्स/ टेलीकम्युनिकेशन) में न्यूनतम तीन वर्षीय डिप्लोमा होना आवश्यक है। उच्च शैक्षणिक योग्यता (जैसे बीई/बीटेक) वाले उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल प्रदेश: सुक्खू सरकार ने जनता को दिया महंगाई का तोहफा, तीन गुना बढ़ाया हिमाचल भवन, सदन का किराया

हिमखबर डेस्क  हिमाचल सरकार ने विभिन्न हिमाचल भवनों और सर्किट...

कांगड़ा: ATS विवाद पर फिर गरमाया, वाहन संचालकों ने दी आंदोलन तेज करने की चेतावनी

धर्मशाला - हिमखबर डेस्क  ऑटोमेटेड ट्रांसपोर्ट सैटर (एटीएस) के विरोध...

विधानसभा वैबसाइट पर मिलेगी अध्यक्ष व विधायकों के वेतन-भत्तों की जानकारी

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश विधानसभा सचिवालय की वैबसाइट पर माननीय...