चम्बा कालेज ABVP-SFI मारपीट मामला : 3 छात्र कालेज से निष्कासित

--Advertisement--

चम्बा – भूषण गुरूंग 

पीजी कालेज सुल्तानपुर (चम्बा) में 2 छात्र संगठनों के बीच हुई खूनी झड़प मामले में कालेज प्रशासन ने 3 छात्रों को आगामी 15 दिनाें के लिए निष्कासित कर दिया गया है।

ये तीनों छात्र एसएफआई के कार्यकर्त्ता हैं। अब 15 दिनों तक कालेज में उक्त छात्र पढ़ाई नहीं कर पाएंगे। यह फैसला अनुशासन समिति ने लड़ाई-झगड़े की वीडियो के आधार पर लिया है।

कमेटी के मुताबिक उक्त छात्रों ने हाथ में सरिया, लोहे की रॉड व अन्य हथियार लिए हुए थे, जिसके बाद यह मामला आगे बढ़ा है।

वहीं कालेज कमेटी ने यह भी साफ किया है कि यह शुरूआती कार्रवाई है। आगामी समय में जैसे-जैसे सबूत मिलते जाएंगे, अन्य छात्रों पर भी कार्रवाई की जाएगी। यह कार्रवाई एकतरफा नहीं रहेगी। जांच के बाद आगामी समय में अन्य छात्रों पर गाज गिरना तय है।

गौरतलब है कि बीते शनिवार को कालेज परिसर में एसएफआई व एबीवीपी कार्यकर्त्ताओं के बीच झगड़ा हो गया था, जिसके बाद करीब 6 छात्र घायल भी हुए थे। दोनों पक्षों के बयान के बाद पुलिस ने क्रॉस एफआईआर दर्ज की है।

वहीं सोमवार को एबीवीपी कार्यकर्त्ताओं ने कालेज प्राचार्य कार्यालय का घेराव करके नारेबाजी कर कार्रवाई करने की मांग की थी।

कालेज में हुए झगड़े के बाद कालेज में डिसिप्लिन (अनुशासन) कमेटी भी सतर्क हो गई है और लगातार कालेज परिसर में निगरानी कर रही है।

वहीं छात्र संगठनों के बीच बढ़ रहे लड़ाई-झगड़ों के बढ़ते मामलों के बाद कालेज परिसर में धरने-प्रदर्शन पर रोक लगा दी गई है।

पुलिस ने भी चम्बा कालेज में एसएफआई व एबीवीपी कार्यकर्त्ताओं के बीच हुए हमले के बाद स्कैच तैयार किए हैं, जिनकी जांच चल रही है।

एसएफआई ने एकतरफा कार्रवाई करने के जड़े आरोप

उधर, एसएफआई ने कालेज की इस कार्रवाई को एकतरफा कार्रवाई करार दिया है। एसएफआई के जिला सचिव इकबाल ने बताया कि झगड़ा दोनों संगठनों के बीच हुआ है, जिसमें दोनों पक्षों के छात्र घायल हुए हैं।

पुलिस द्वारा क्राॅस एफआईआर करने के बाद कालेज ने एकतरफा कार्रवाई की है, जो अनुशासन कमेटी की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करती है। एसएफआई इस मामले में चुप नहीं बैठेगी।

चम्बा कालेज प्राचार्य राकेश राठौकिा के बोल 

चम्बा कालेज प्राचार्य राकेश राठौकिा कहना है कि कालेज में एसएफआई व एबीवीपी कार्यकर्त्ताओं के बीच हुए झगड़े के बाद अनुशासन समिति ने वीडियो के आधार पर 3 छात्रों को 15 दिनों के लिए निष्कासित किया है। निष्कासन की इस कार्रवाई को एकतरफा कार्रवाई न समझा जाए। जांच के साथ आगामी समय में सख्त कार्रवाई की जाएगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में टाइगर…पांवटा साहिब के खारा जंगल में चहलकदमी, CCTV कैमरा में कैद

हिमखबर डेस्क पांवटा साहिब के खारा वन क्षेत्र में वन...

मृतकों के खातों से निकलती रही पेंशन, चंबा में सब-पोस्टमास्टर के घर CBI की रेड

चम्बा - भूषण गुरुंग मृतकों के नाम पर सरकारी पेंशन...

धर्मशाला से सुधांशू त्रिवेदी का बड़ा हमला, विपक्ष में बैठने के लायक भी नहीं कांग्रेस की स्थिति

हिमखबर डेस्क भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता और सांसद...

कांगड़ा में आपदा प्रबंधन तंत्र की बड़ी परीक्षा, 14 उपमंडलों में हुई मेगा मॉक ड्रिल

राज्य स्तरीय मेगा माॅक एक्सरसाइज का सफल आयोजन, उपायुक्त...