सीबीएसई स्कूल ऑफ एक्सीलैंस के लिए 600 शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया शुरू

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क 

हिमाचल प्रदेश में सीबीएसई से संबद्ध सरकारी स्कूलों में “स्कूल ऑफ एक्सीलैंस” योजना के तहत 600 शिक्षकों की नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

शिक्षा विभाग ने इन पदों को भरने के लिए विस्तृत प्रस्ताव हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग और सैनिक कल्याण बोर्ड को भेज दिया है।

सरकार द्वारा जारी स्वीकृति के अनुसार 150-150 पद शारीरिक शिक्षक, संस्कृत शिक्षक, संगीत शिक्षक और ड्राइंग शिक्षक के भरे जाएंगे।

सभी नियुक्तियां अस्थायी आधार पर 5 वर्षों की अवधि के लिए की जाएंगी। चयनित शिक्षकों को 10 माह के लिए प्रतिमाह 25 हजार रुपए का मानदेय दिया जाएगा।

इन स्वीकृत पदों में से 88 पद सैनिक कल्याण बोर्ड की सिफारिश पर भरे जाएंगे, जबकि शेष पद राज्य चयन आयोग के माध्यम से भरे जाएंगे। शिक्षा विभाग ने संबंधित श्रेणियों के लिए औपचारिक रिक्विजिशन भी भेज दिया है।

भर्ती के लिए निर्धारित शैक्षणिक योग्यता में संबंधित विषय में न्यूनतम 50 प्रतिशत अंकों के साथ मास्टर डिग्री और बीएड अनिवार्य रखा गया है। संस्कृत शिक्षक के लिए शास्त्री व टीईटी उत्तीर्ण अभ्यर्थी भी पात्र होंगे।

आरक्षित वर्गों को नियमानुसार अंकों में छूट दी जाएगी। आयु सीमा 18 से 45 वर्ष निर्धारित की गई है। चयनित अभ्यर्थियों की नियुक्ति प्रदेश के किसी भी सीबीएसई संबद्ध सरकारी स्कूल में की जा सकेगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल की बेटी काजल ठाकुर बनी भारतीय सेना में लैफ्टिनैंट, क्षेत्र का नाम किया रोशन

चम्बा - भूषण गुरुंग हिमाचल प्रदेश के चम्बा जिले के...

20 मीटर चलते ही ‘हांफ’ गई बस! लोगों को करना पड़ा परेशानियों का सामना

हिमखबर डेस्क बस अड्डा सुजानपुर से रूटीन में प्रतिदिन 3.10...

टैम्पो से प्रतिबंधित कैप्सूलों की खेप बरामद, UP के तस्कर समेत 2 गिरफ्तार

हिमखबर डेस्क सिरमौर जिले के पांवटा साहिब में पुलिस की...