18 मार्च से 2 अप्रैल तक चलेगा हिमाचल विधानसभा का बजट सत्र, सीएम सुक्खू 21 मार्च को पेश करेंगे बजट

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क 

हिमाचल प्रदेश विधानसभा का बजट सत्र का दूसरा चरण 18 मार्च से शुरू होकर 2 अप्रैल तक चलेगा। विधानसभा सचिवालय की ओर से जारी अधिसूचना के मुताबिक इस चरण में कुल 13 बैठकें प्रस्तावित हैं।

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू 21 मार्च को वित्त वर्ष 2026-27 का बजट सदन में पेश करेंगे। बजट पेश होने के बाद 23 मार्च से बजट अनुमानों पर चर्चा शुरू होगी। सदन में विस्तृत बहस के बाद 30 मार्च को बजट पारित किए जाने का कार्यक्रम तय किया गया है।

31 मार्च को गैर सरकारी कार्य दिवस रखा गया है, जिसमें विधायकों के निजी प्रस्ताव और अन्य गैर सरकारी कामकाज निपटाए जाएंगे।

सत्र के पहले दिन राज्यपाल द्वारा बजट सत्र के पहले चरण में दिए गए अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत किया जाएगा और उसी दिन इस पर चर्चा भी शुरू होगी। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 20 मार्च को धन्यवाद प्रस्ताव पारित किया जाएगा।

इससे पहले बजट सत्र का पहला चरण 16, 17 और 18 फरवरी को आयोजित किया गया था। दूसरे चरण में सरकार और विपक्ष के बीच तीखी नोकझोंक होने की संभावना जताई जा रही है।

विपक्षी दल भाजपा विभिन्न मुद्दों को लेकर सरकार को घेरने की तैयारी में है। दूसरी ओर सत्तारूढ़ कांग्रेस भी पलटवार की रणनीति बना रही है और केंद्र सरकार व विपक्ष पर कई मुद्दों, विशेषकर आरडीजी खत्म करने के सवाल पर जवाब देने की तैयारी कर रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कर्मचारियों के लिए सबसे बड़ी खुशखबरी, बैकडेट से होंगे रेगुलर, आदेश जारी

हिमखबर डेस्क स्कूल शिक्षा विभाग में दो वर्ष का कार्यकाल पूरा...

शराब के नशे में व्यक्ति ने उठाया खौफनाक कदम, टांडा अस्पताल में इलाज के दौरान मौत

हिमखबर डेस्क कांगड़ा जिले के बैजनाथ थाना क्षेत्र से एक...