चौथी मंजिल से गिरा मजदूर, तीन मासूम बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क 

मंडी जिले के गोहर उपमंडल की धिस्ति पंचायत के भलोठी गांव में सोमवार सायं निर्माण कार्य के दौरान एक दर्दनाक हादसा हो गया।

स्लैब डालने से पहले शटरिंग का काम करते समय चौथी मंजिल से गिरकर 30 वर्षीय युवक की मौत हो गई। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।

मृतक की पहचान वीर सिंह उर्फ वीनू पुत्र ठाकुर सिंह निवासी गांव पोर्ट, पंचायत जहल के रूप में हुई है। वह भवन निर्माण स्थल पर अन्य मजदूरों के साथ चौथी मंजिल पर शटरिंग का कार्य कर रहा था।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार अचानक उसका संतुलन बिगड़ा और वह सीधे नीचे आ गिरा। गंभीर रूप से घायल वीर सिंह को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

वीर सिंह विवाहित था और अपने पीछे दो बेटियां, एक बेटा तथा वृद्ध माता-पिता को छोड़ गया है। वह दो भाइयों में सबसे बड़ा और परिवार का मुख्य कमाऊ सदस्य था।

आर्थिक रूप से कमजोर परिवार पर इस हादसे ने दुखों का पहाड़ तोड़ दिया है। पोर्ट गांव में घटना की सूचना मिलते ही मातम पसर गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

डीएसपी हेडक्वार्टर मंडी दिनेश कुमार के बोल 

डीएसपी हेडक्वार्टर मंडी दिनेश कुमार ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कर्मचारियों के लिए सबसे बड़ी खुशखबरी, बैकडेट से होंगे रेगुलर, आदेश जारी

हिमखबर डेस्क स्कूल शिक्षा विभाग में दो वर्ष का कार्यकाल पूरा...

शराब के नशे में व्यक्ति ने उठाया खौफनाक कदम, टांडा अस्पताल में इलाज के दौरान मौत

हिमखबर डेस्क कांगड़ा जिले के बैजनाथ थाना क्षेत्र से एक...