चार महीने में बनकर तैयार होगा रैत विकास खंड कार्यालय का अपना भवन:केवल सिंह पठानियां

--Advertisement--

लोगों को बेहतर सड़क सुविधा देने खुद फील्ड में उतरे विधायक केवल सिंह पठानिया, 2–3 किलोमीटर पैदल चलकर किया निरीक्षण, 26 करोड़ रुपये के विभिन्न विकास कार्यों की प्रगति परखी

शाहपुर, 3 मार्च – नितिश पठानियां

आज शाहपुर के विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया स्वयं फील्ड में उतरकर विभिन्न निर्माणाधीन विकास कार्यों का निरीक्षण करने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने करीब 2 से 3 किलोमीटर पैदल चलकर सड़कों की वास्तविक स्थिति का जायजा लिया। संबंधित विभागों के अधिकारी एवं उनके प्रतिनिधि भी उनके साथ मौजूद रहे।

विधायक ने निर्माणाधीन सड़कों की उचित चौड़ाई सुनिश्चित करने के लिए सड़क मार्ग में आने वाले भूमि मालिकों से मौके पर बातचीत की तथा जनहित में सहयोग देने का अनुरोध किया। उन्होंने बताया कि भूमि से संबंधित लंबित मामलों को अब आपसी सहमति से सुलझा लिया गया है।

निरीक्षण किए गए प्रमुख कार्यों में लगभग 15 करोड़ रुपये के नाबार्ड अंतर्गत कार्य शामिल हैं। इनमें 3.72 करोड़ रुपये से निर्माणाधीन धनोटु-वाया बद बस्ती सड़क (3.64 किमी), 11 करोड़ रुपये से बन रही डढंब-ललेटा-टुंडू-वणु महादेव सड़क, रैत में 5 करोड़ रुपये से निर्मित हो रहा राजीव गांधी डे बोर्डिंग स्कूल भवन तथा 5.36 करोड़ रुपये की लागत से बन रहा विकास खंड कार्यालय भवन शामिल हैं।

उन्होंने संबंधित विभागों को स्पष्ट निर्देश दिए कि निर्माण कार्य में गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता न किया जाए। विशेष रूप से सड़कों के निर्माण के दौरान पानी की समुचित निकासी की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि भविष्य में सड़कों को किसी प्रकार का नुकसान न हो।

विधायक ने कहा कि शाहपुर विधानसभा क्षेत्र में लोक निर्माण विभाग द्वारा बेहतर सड़कें निर्मित की गई हैं और उन्हें विश्वास है कि वर्तमान में निर्माणाधीन दोनों सड़कें भी निर्धारित समयावधि में उच्च गुणवत्ता के साथ पूर्ण होंगी।

उन्होंने यह भी बताया कि पूर्व में ब्लॉक कार्यालय के लिए अपनी भूमि उपलब्ध नहीं थी और पूर्व जनप्रतिनिधियों ने इस दिशा में कोई ठोस पहल नहीं की थी। अब रैत में बन रहा विकास खंड कार्यालय भवन लगभग 70 प्रतिशत पूर्ण हो चुका है और आगामी चार माह में यह  भवन बनकर  तैयार हो जाएगा ।

ये रहे उपस्तिथ

इस अवसर पर अधीक्षण अभियंता लोक निर्माण बी.एस. ठाकुर, अधिशासी अभियंता नीरज जसवाल, अधिशासी अभियंता ग्रामीण विकास एनके नेगी,सहायक अभियंता बलवीत दियोलिया, सहायक अभियंता ब्लॉक अजय डोगरा उपमुख्य सचेतक के सलाहकार विनय, सुशील शर्मा, सुरेश पटाकू, शेर सिंह, सरिता सैनी, निर्माण कार्य से जुड़े ठेकेदार एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में टाइगर…पांवटा साहिब के खारा जंगल में चहलकदमी, CCTV कैमरा में कैद

हिमखबर डेस्क पांवटा साहिब के खारा वन क्षेत्र में वन...

मृतकों के खातों से निकलती रही पेंशन, चंबा में सब-पोस्टमास्टर के घर CBI की रेड

चम्बा - भूषण गुरुंग मृतकों के नाम पर सरकारी पेंशन...

धर्मशाला से सुधांशू त्रिवेदी का बड़ा हमला, विपक्ष में बैठने के लायक भी नहीं कांग्रेस की स्थिति

हिमखबर डेस्क भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता और सांसद...

कांगड़ा में आपदा प्रबंधन तंत्र की बड़ी परीक्षा, 14 उपमंडलों में हुई मेगा मॉक ड्रिल

राज्य स्तरीय मेगा माॅक एक्सरसाइज का सफल आयोजन, उपायुक्त...