HRTC ने ढूंढ निकाला कमाई का नया जरिया, व्यवस्था भी सुधरेगी, आय भी बढ़ेगी

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

हिमाचल पथ परिवहन निगम राज्य में अड्डा टू अड्डा पार्सल सेवा आरंभ करने जा रहा है। इसके लिए निगम अपनी लगेज पॉलिसी को मोडिफाई करेगा और शीघ्र ही इस व्यवस्था को शुरू करेगा। इसके लिए बस अड्डों पर अलग से काउंटर भी स्थापित किए जाएंगे।

जानकारी के अनुसार हिमाचल पथ परिवहन निगम अपनी लगेज पॉलिसी को मोडिफाई करने जा रहा है, जिसके बाद निगम एक बस अड्डे से दूसरे के लिए अपनी पार्सल सर्विस आरंभ करेगा। अहम है कि निगम की ओर से कंडक्टर टू कंडक्टर अपनी पार्सल सेवा प्रदान कर रहा था, जिसके जरिए किसी व्यक्ति द्वारा एक स्थान से दूसरे तक अपना पार्सल भेजा जाता था।

उसे संबंधित व्यक्ति द्वारा निर्धारित स्थान पर कंडक्टर से लेना होता था, जिससे कई मर्तबा परेशानी भी उठानी पड़ती थी। इसी को ध्यान में रखते हुए अब हिमाचल पथ परिवहन निगम आगामी समय में एक बस स्टेंड से दूसरे तक पार्सल भेजने की सेवा आरंभ करने की दिशा में कदम बढ़ाने वाला है।

एचआरटीसी प्रबंध निदेशक डा. निपुण जिंदल के बोल 

एचआरटीसी के प्रबंध निदेशक डा. निपुण जिंदल का कहना है कि निगम अब अपनी पार्सल सेवा के लिए नई व्यवस्था बनाने जा रहा है, जिसके लिए लगेज पॉलिसी को मोडिफाई किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि नई व्यवस्था के तहत बस अड्डा टू बस अड्डा पार्सल सेवा शुरू की जाएगी, जिसके लिए बस अड्डों पर नामित काउंटर भी स्थापित किए जाएंगे।

इसका सबसे बड़ा लाभ यह होगा कि पार्सल को भेजने के उपरांत उसे संबंधित काउंटर से आसानी से हासिल किया जा सकेगा। उन्होंने कहा कि इस सेवा के आरंभ होने से आमजन को बड़ा लाभ मिलेगा और वह आसानी से अपने पार्सल को एक स्थान से दूसरे स्थान तक भेज सकेंगे।

बता दें कि हाल ही में हिमाचल पथ परिवहन निगम ने डीटीडीसी एक्सप्रेस लिमिटेड के साथ भी एक समझौता किया है। समझौते के तहत डीटीडीसी के कंसाइनमेंट्स को एचआरटीसी की बसों के माध्यम से प्रदेश के विभिन्न जिलों तक पहुंचाया जाएगा।

बता दें कि हिमाचल पथ परिवहन निगम प्रदेश के दुर्गम और ग्रामीण क्षेत्रों में भी अपनी सेवाएं प्रदान कर रहा है। ऐसे में अड्डा टू अड्डा सर्विस से उन क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को भी सस्ती और भरोसेमंद सेवा मिल सकेगी। खासकर छोटे व्यापारी, दुकानदार, छात्र और आम लोग अपने जरूरी दस्तावेज, दवाइयां और छोटे सामान को आसानी से भेज सकेंगे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कर्मचारियों के लिए सबसे बड़ी खुशखबरी, बैकडेट से होंगे रेगुलर, आदेश जारी

हिमखबर डेस्क स्कूल शिक्षा विभाग में दो वर्ष का कार्यकाल पूरा...

शराब के नशे में व्यक्ति ने उठाया खौफनाक कदम, टांडा अस्पताल में इलाज के दौरान मौत

हिमखबर डेस्क कांगड़ा जिले के बैजनाथ थाना क्षेत्र से एक...