मंडी में 2026 की सबसे बड़ी चिट्टे की बरामदगी, 134 ग्राम सहित दो मुख्य सप्लायर गिरफ्तार

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

जिला मंडी में वर्ष 2026 की अब तक की सबसे बड़ी चिट्टे की बरामदगी सामने आई है। सुंदरनगर पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 134 ग्राम चिट्टे के साथ दो कथित मुख्य सप्लायरों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, थाना सुंदरनगर की टीम मुख्य आरक्षी हंसराज के नेतृत्व में आरक्षी सतीश और कुलदीप के साथ डैहर क्षेत्र के अलसु चौक में नाकाबंदी पर तैनात थी। इस दौरान चंडीगढ़ की ओर से आने वाले वाहनों की जांच की जा रही थी।

जांच के दौरान कार नंबर एचपी-31-9134 को रोका गया, जिसमें दो व्यक्ति सवार थे। तलाशी लेने पर वाहन से एक लिफाफा बरामद हुआ। लिफाफा खोलने पर उसमें चिट्टा पाया गया। वजन करने पर इसकी मात्रा 134 ग्राम निकली।गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सुरेंद्र कुमार उर्फ खिन्दू (44 वर्ष) और रिंकू (33 वर्ष) निवासी गांव व डाकघर खुराहल तहसील सुंदरनगर के रूप में हुई।

पुलिस के अनुसार सुरेंद्र के खिलाफ पहले से छह तथा रिंकू के खिलाफ एक मामला दर्ज है। दोनों को क्षेत्र में चिट्टे का मुख्य सप्लायर बताया जा रहा है। पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

डीएसपी सुंदरनगर भारत भूषण के बोल

डीएसपी सुंदरनगर भारत भूषण ने बताया कि मंडी पुलिस नशा तस्करों के खिलाफ लगातार सख्त अभियान चला रही है।वर्ष 2026 में यह अब तक की सबसे बड़ी बरामदगी है। लोगों से अपील है कि कि नशे के खिलाफ चल रही मुहिम में पुलिस का सहयोग करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत दें।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में टाइगर…पांवटा साहिब के खारा जंगल में चहलकदमी, CCTV कैमरा में कैद

हिमखबर डेस्क पांवटा साहिब के खारा वन क्षेत्र में वन...

मृतकों के खातों से निकलती रही पेंशन, चंबा में सब-पोस्टमास्टर के घर CBI की रेड

चम्बा - भूषण गुरुंग मृतकों के नाम पर सरकारी पेंशन...

धर्मशाला से सुधांशू त्रिवेदी का बड़ा हमला, विपक्ष में बैठने के लायक भी नहीं कांग्रेस की स्थिति

हिमखबर डेस्क भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता और सांसद...

कांगड़ा में आपदा प्रबंधन तंत्र की बड़ी परीक्षा, 14 उपमंडलों में हुई मेगा मॉक ड्रिल

राज्य स्तरीय मेगा माॅक एक्सरसाइज का सफल आयोजन, उपायुक्त...