इजराइल-ईरान तनाव का असर, दुबई में मौजूद हिमाचल का युवक, परिवार ने सरकार से की अपील

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

इजराइल और ईरान के बीच जारी तनाव का असर खाड़ी क्षेत्र में देखने को मिल रहा है। दुबई में मौजूद हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर के रेणुका जी विधानसभा क्षेत्र के ददाहू निवासी 28 वर्षीय हर्षित अरोड़ा को लेकर उनका परिवार चिंतित है।

पिता नरेश कुमार राधे के अनुसार, हर्षित ने फोन पर बताया कि क्षेत्र में तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है। उनके रहने वाले इलाके के आसपास धमाकों की आवाजें सुनाई दीं और दो मिसाइलें गिरने की सूचना मिली है। एहतियातन उड़ान सेवाएं बंद होने से फिलहाल यात्रा संभव नहीं हो पा रही है। करीब पांच महीने पहले गुड़गांव से दुबई गए हर्षित निजी क्षेत्र में रियल एस्टेट से जुड़े हैं। उन्होंने परिवार को आश्वस्त किया कि वह सुरक्षित हैं, लेकिन मौजूदा हालात को देखते हुए भारत लौटने की इच्छा जताई है।

हर्षित के पिता नरेश कुमार राधे ने प्रदेश सरकार से अपील की है कि दुबई सहित खाड़ी देशों में कार्यरत हिमाचल के युवाओं की स्थिति पर नजर रखी जाए। आवश्यकता पड़ने पर केंद्र सरकार से समन्वय कर विशेष उड़ान सेवाएं शुरू की जानी चाहिए, ताकि हिमाचल के युवाओं की सुरक्षित वापसी सुनिश्चित की जा सके।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में टाइगर…पांवटा साहिब के खारा जंगल में चहलकदमी, CCTV कैमरा में कैद

हिमखबर डेस्क पांवटा साहिब के खारा वन क्षेत्र में वन...

मृतकों के खातों से निकलती रही पेंशन, चंबा में सब-पोस्टमास्टर के घर CBI की रेड

चम्बा - भूषण गुरुंग मृतकों के नाम पर सरकारी पेंशन...

धर्मशाला से सुधांशू त्रिवेदी का बड़ा हमला, विपक्ष में बैठने के लायक भी नहीं कांग्रेस की स्थिति

हिमखबर डेस्क भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता और सांसद...

कांगड़ा में आपदा प्रबंधन तंत्र की बड़ी परीक्षा, 14 उपमंडलों में हुई मेगा मॉक ड्रिल

राज्य स्तरीय मेगा माॅक एक्सरसाइज का सफल आयोजन, उपायुक्त...