ऊना में जनशताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आई महिला, 100 मीटर तक बिखर गए चीथड़े

--Advertisement--

ऊना में जन शताब्दी एक्सप्रेस से महिला की मौत, पंजोआ कलां में 60 वर्षीय महिला हादसे का शिकार, पुलिस कर रही शिनाख्त, मानसिक स्थिति का अंदेशा।

हिमखबर डेस्क

हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना में ट्रेन की चपेट में आने से महिला की मौत हो गई। ऊना के पंजोआ कलां में रविवार तड़के 60 वर्षीय महिला जन शताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आ गई। महिला की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। रविवार सुबह करीब 4.30 बजे जन शताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन अंब-अंदौरा रेलवे स्टेशन से दिल्ली के लिए रवाना हुई।

पंजोआ कलां के पास रेलवे ट्रैक के साथ पैदल चल रही एक महिला अचानक ट्रेन की चपेट में आ गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि महिला का शरीर पूरी तरह से क्षत-विक्षत हो गया और वह ट्रेन के साथ करीब 100 मीटर तक घिसटती चली गई। सौ मीटर तक चीथड़े बिखर गए।

हादसे की सूचना मिलते ही रेलवे पुलिस चौकी ऊना से मुख्य आरक्षी मोहिंद्र पाल सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। शिनाख्त के लिए स्थानीय पंचायत प्रधान बलविंदर सिंह बिल्ला को भी मौके पर बुलाया गया, लेकिन महिला की पहचान नहीं हो पाई और न ही वह उस क्षेत्र की निवासी निकली। महिला के पास से कोई भी ऐसा दस्तावेज या सामान बरामद नहीं हुआ है। जिससे उसके पते या नाम की पुष्टि हो सके।

--Advertisement--
--Advertisement--

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

घायल युवक ने बताया हादसे का आंखों देखा हाल, यह थी बड़ी वजह!

हिमखबर डेस्क हिमाचल के कुल्लू जिले में एक भीषण सड़क...

गगरेट के लोअर भंजाल में आग का तांडव, सैनेटरी शॉप जलकर राख…लाखों रुपए का नुक्सान

हिमखबर डेस्क जिला ऊना के गगरेट विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत...

कांगड़ा एयरपोर्ट पर फंसे विदेशी पर्यटक, दिल्ली से फ्लाइट कैंसिल; फिलहाल यहीं कर रहे इंतजार

हिमखबर डेस्क इजराइल-ईरान विवाद और खाड़ी देशों पर हमले की...